Satyavan Samachar

आज़मगढ़ जिला अस्पताल के शौचालय से नवजात शिशु का शव मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी।

आज़मगढ़ जिला अस्पताल के शौचालय से नवजात शिशु का शव मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

 आज़मगढ़ जिला अस्पताल के महिला वार्ड में उस समय सनसनी फैल गई जब शौचालय से एक नवजात शिशु का शव बरामद हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल स्टाफ ने तुरंत शौचालय को ताला लगाकर बंद कर दिया और पुलिस को सूचित किया मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी 

V.O- आजमगढ़ जिला अस्पताल में नवजात शिशु का शव मिलने से हड़कंप मच गया घटना की सूचना पर पुलिस टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि नवजात किसका था और उसे शौचालय में क्यों छोड़ा गया। प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि यह सामाजिक कलंक या अन्य निजी कारणों से उठाया गया कदम हो सकता है। घटना से अस्पताल परिसर में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. आर. के. पासवान ने बताया कि सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे। शौचालय को सुरक्षित कर पुलिस को जानकारी दी गई। बाद में पुलिस की मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया। उन्होंने कहा, हमने तत्काल कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की जांच पुलिस कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही नवजात की मौत के कारणों और परिस्थितियों पर स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी।

रिपोर्ट संदीप विश्वकर्मा 

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

कटशहरा में मेडिकल स्टोर के पास कंपोजिट शराब की दुकान स्थानांतरित का विरोध।

कटशहरा में मेडिकल स्टोर के पास कंपोजिट शराब की दुकान स्थानांतरित का विरोध ब्यूरो चीफ़ सुनील गुप्ता की रिपोर्ट हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के कटशहरा

Read More »

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान।

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान जिलाधिकारी डॉ इंद्रमणी त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिषेक

Read More »

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण   औरैया। आगामी उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की

Read More »

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज   हरपुर-बुदहट

Read More »