Satyavan Samachar

अतरौलिया : पारिवारिक विवाद में बेटे ने की मां की हत्या, गांव में सनसनी।

अतरौलिया : पारिवारिक विवाद में बेटे ने की मां की हत्या, गांव में सनसनी

अतरौलिया थाना क्षेत्र के अचलीपुर गांव में गुरुवार सुबह पारिवारिक विवाद के चलते बेटे ने ही अपनी मां की धारदार हथियार से हत्या कर दी। इस दिल दहला देने वाली घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी विजयकांति पांडे (55) पत्नी स्व. गोपाल पांडे अपने छोटे बेटे प्रवीण पांडे व बहू श्वेता के साथ घर पर रह रही थीं। गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे बड़ा बेटा प्रणव पांडे (35) घर पहुंचा और किसी बात को लेकर मां से विवाद करने लगा। विवाद बढ़ने पर उसने धारदार हथियार से हमला कर मां को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

 

परिजन व ग्रामीण तत्काल उन्हें अतरौलिया के 100 शैय्या अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर क्षेत्राधिकारी अजय प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

बताया गया कि मृतका के पति गोपाल पांडे का निधन लगभग दस वर्ष पूर्व कैंसर से हो चुका था। उनके दो बेटे—प्रणव पांडे (35), प्रवीण पांडे (30) और एक बेटी अंशिका हैं। सभी की शादी हो चुकी है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

छोटे बेटे प्रवीण पांडे ने पुलिस को तहरीर देकर बड़े भाई प्रणव पांडे पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है, लेकिन वह फरार बताया जा रहा है।

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

कटशहरा में मेडिकल स्टोर के पास कंपोजिट शराब की दुकान स्थानांतरित का विरोध।

कटशहरा में मेडिकल स्टोर के पास कंपोजिट शराब की दुकान स्थानांतरित का विरोध ब्यूरो चीफ़ सुनील गुप्ता की रिपोर्ट हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के कटशहरा

Read More »

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान।

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान जिलाधिकारी डॉ इंद्रमणी त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिषेक

Read More »

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण   औरैया। आगामी उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की

Read More »

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज   हरपुर-बुदहट

Read More »