Satyavan Samachar

शादी कर लो बुड्ढी हो रही हो’, यूजर्स के कमेंट देख आग बबूला हुईं जरीन खान, दिया मुंह तोड़ जवाब !

इंस्टाग्राम पर जरीन खान का एक वीडियो चर्चा में बना हुआ है, जिसमें उन्होंने लोगों की रूढ़िवादी विचारधारा पर सवाल उठाया है कि क्यों शादी को अक्सर जीवन की समस्याओं के समाधान के रूप में देखा जाता है।
जरीन खान ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर ट्रोल करने वालों को करारा और मजेदार जवाब दिया है! 

जिसने उनकी पोस्ट पर कमेंट करते हुए कहा था! ‘शादी कर लो, बुड्ढी हो रही हो। इसे नजरअंदाज करने के बजाय जरीन ने समझदारी और स्पष्टता से जवाब दिया और इस मुद्दे पर अपने विचार रखे। साथ ही लोगों की उस मानसिकता को भी उजागर किया जो शादी को उम्र बढ़ने या जीवन की समस्याओं का समाधान मानते हैं। दरअसल, जरीन खान के पोस्ट पर एक यूजर ने उनकी बढ़ती उम्र को लेकर तंज कसा और शादी करने की सलाह दी थी।

जरीन खान ने ट्रोल्स को करारा जवाब दिया

https://www.instagram.com/reel/DMiGa3Ko47R/?igsh=dXd1bzc1NG52MThn

उन्होंने इस बात पर फोकस किया कि कैसे शादी को अक्सर खासकर भारतीय समाज में हर समस्या का इलाज माना जाता है। जरीन ने सवाल किया कि जब कोई गड़बड़ हो है या आप अपने जीवन में कुछ नहीं कर रहे हो तो परिवार अक्सर ‘शादी करवा दो’ को ही समाधान मान लेते हैं। उन्होंने पूछा, ‘यह कैसे लोग है? अगर कोई अपना ख्याल नहीं रख सकता तो ऐसे बुरे समय में एक और व्यक्ति को जोड़ने से कुछ नहीं होगा। यह एक की बजाय दो जिंदगियां बर्बाद कर सकता है।’ जरीन ने यह भी बताया कि कई घरों में महिलाओं की आजादी को आज भी खतरे की नजर से देखा जाता है।

अगर कोई लड़की बहुत ज्यादा आजाद या जिद्दी होने लगती है तो परिवार वाले घबरा जाते हैं और कहते हैं, ‘वह हमारे हाथ से निकल रही है और फिर, समाधान यही है उसकी शादी कर दो।’ अपनी बात को खत्म करते हुए, उन्होंने पूछा, ‘क्या शादी कोई जादू है? जहां तक मैं देखती हूं, आजकल ज्यादातर शादियां मुश्किल से दो या तीन महीने ही चलती हैं। इसलिए शादी हर समस्या का हल नहीं है।’

जरीन खान की आखिरी फिल्म

साल 2010 में सलमान खान के साथ फिल्म ‘वीर’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाली जरीन खान की हमेशा कैटरीना कैफ से तुलना की जाती है, जिस कारण वह अक्सर चर्चा में रहती हैं। जरीन ने ‘हाउसफुल 2’, ‘हेट स्टोरी 3’ और ‘1921’ जैसी फिल्मोंसे अपनी पहचान बनाई। हिंदी सिनेमा के अलावा, उन्होंने पंजाबी, तमिल और तेलुगु फिल्मों में भी काम किया है। जरीन अक्सर बॉडी शेमिंग और सामाजिक मुद्दे पर बात करती हैं। उन्हें आखिरी बार 2021 की फिल्म ‘हम भी अकेले तुम भी अकेले’ में देखा गया था!

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

सपा जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम के रहते संगठन धराशायी, समाजवादी पार्टी कमजोर!

सपा जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम के रहते संगठन धराशायी, समाजवादी पार्टी कमजोर! औरैया। जनपद औरैया में समाजवादी पार्टी गंभीर नेतृत्व संकट से गुजर रही

Read More »

26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारी ने पैदल यात्रा निकाली

गणतंत्र दिवस जिला औरैया नगर पंचायत बाबरपुर और नवीन नगर के प्राथमिक विद्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह उत्साह पूर्वक मनाया गया इस अवसर पर नगर

Read More »

Today Big Breaking News बड़ी खबरें….

➡लखनऊ- ठाकुरगंज TB संयुक्त अस्पताल के मरीजों को राहत, परचे के लिए लाइन में नहीं लगना पड़ेगा, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सिस्टम की शुरुआत, डिजिटल इंडिया के

Read More »

सुबह की बड़ी खबरें…

➡लखनऊ- रोहतास ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, निवेशकों से अरबों की ठगी का आरोप, ED ने 350 करोड़ की 77 संपत्तियां जब्त, संपत्तियां 158.85

Read More »