Satyavan Samachar

दिशा की बैठक में प्रमुख विभागों द्वारा किए गए नवाचारों का प्रस्तुतीकरण किया जाए साथ ही स्वयं जानकारी कराये उपलब्ध।

दिशा की बैठक में प्रमुख विभागों द्वारा किए गए नवाचारों का प्रस्तुतीकरण किया जाए साथ ही स्वयं जानकारी कराये उपलब्ध। बैठक में एजेंडा बिंदुओं के

Read More »

मोहर्रम को लेकर बांगरमऊ कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक शांतिपूर्ण आयोजन की अपील!

उन्नाव।बांगरमऊ मोहर्रम के आगामी पर्व को लेकर बांगरमऊ कोतवाली में गुरुवार शाम 4 बजे पीस कमेटी की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम सुभम यादव ने की। इसमें सीओ अरविंद कुमार चौरसिया, इंस्पेक्टर चंद्रकांत सिंह और नगर पालिका ईओ गुंजन गुप्ता भी मौजूद रहीं।

बैठक में क्षेत्र के सभी प्रमुख ताजियादार और गणमान्य लोग शामिल हुए। ताजियादारों ने जुलूस मार्ग में आने वाली समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखा। उन्होंने बताया कि ताजिया जुलूस के रास्तों में कई जगह तार नीचे लटके हुए हैं, जिससे ताजिया निकालने में मुश्किलें आ सकती हैं। साथ ही कई जगह पेड़ों की डाल लटक रही है जो जुलूस के दौरान किसी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं।
अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा। बिजली विभाग और नगर पालिका को निर्देश देने की बात कही गई ताकि जुलूस मार्ग की मरम्मत और सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
बैठक में हाजी लईक, हाजी डॉक्टर जाकिर अली, इसरार सभासद, जावेद हबीबुर्ररहमान, मुस्ताक, नासिर सभासद और मोहम्मद हफीज सभासद समेत कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
अधिकारियों ने सभी समुदायों से आपसी भाईचारे और सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि त्यौहार को शांतिपूर्वक और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाया जाए। किसी भी आपात स्थिति या समस्या में तुरंत पुलिस और प्रशासन से संपर्क करें।

सत्यवान समाचार/ब्यूरो जीतेन्द्र शुक्ला

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

दिशा की बैठक में प्रमुख विभागों द्वारा किए गए नवाचारों का प्रस्तुतीकरण किया जाए साथ ही स्वयं जानकारी कराये उपलब्ध।

दिशा की बैठक में प्रमुख विभागों द्वारा किए गए नवाचारों का प्रस्तुतीकरण किया जाए साथ ही स्वयं जानकारी कराये उपलब्ध। बैठक में एजेंडा बिंदुओं के

Read More »

सहजनवा में ‘फर्जी रिपोर्ट फैक्ट्री’ का धंधा! अवैध पैथालॉजी सेंटरों की भरमार, मरीजों की जान से हो रहा खेल ।

सहजनवा में ‘फर्जी रिपोर्ट फैक्ट्री’ का धंधा! अवैध पैथालॉजी सेंटरों की भरमार, मरीजों की जान से हो रहा खेल  सहजनवा तहसील क्षेत्र में अवैध पैथालॉजी

Read More »

औरैया में व्यवसायी के घर व प्रतिष्ठानों पर एनआईए ने रेड मारी।

औरैया में व्यवसायी के घर व प्रतिष्ठानों पर एनआईए ने रेड मारी डिब्बी 18 घण्टे की छानबीन क्रासर…….. अवैध हथियारों की तस्करी व नक्सलपंथियों को

Read More »

यादव समाज को भद्दी, भद्दी गलियां लिखकर सोशल मीडिया पर पोस्ट?

औरैया फफूंद थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दौलतपुर के एक व्यक्ति द्वारा यादव समाज को भद्दी, भद्दी गलियां लिखकर सोशल मीडिया पर पोस्ट की गयीं

Read More »