Satyavan Samachar

अवैध कब्जा न हटने से अन्नपूर्णा भवन का निर्माण अधर में। प्रधान ने उठाई आवाज़?

आजमगढ़ फूलपुर स्थानीय तहसील के शेखवलिया मटियार में रामलीला मैदान, खेल मैदान और अन्नपूर्णा भवन की जमीन से अवैध कब्जा न हटाये जाने का आरोप

Read More »

शादी का झांसा देकर मौलवी ने किया यौन शोषण, मुकदमा दर्ज।

गोरखपुर/ब्रेकिंग्

शादी का झांसा देकर मौलवी ने किया यौन शोषण, मुकदमा दर्ज

गुलरिहा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने धार्मिक स्थल में नमाज पढ़ाने वाले मौलवी पर यौन शोषण करने का केस दर्ज कराया है। आरोप है कि मौलवी ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया और गर्भवती होने पर छोड़कर फरार हो गया। युवती की तहरीर पर गुलरिहा थाने की पुलिस ने मऊ जिले के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के अलीनगर निवासी आरोपी मौलवी तजुद्दीन पर झूठ बोलकर यौन शोषण करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, युवती ने गुलरिहा थाने में तहरीर देकर बताया है कि गांव स्थित धार्मिक स्थल पर मौलवी तजुद्दीन दो वर्ष से नमाज पढ़ा रहे हैं। धार्मिक स्थल के बगल में ही मेरा घर है। इस दौरान मौलवी ने पहले बातचीत शुरू की, इसके बाद शादी का झांसा देकर एक साल तक शारीरिक संबंध बनाता रहा।

युवती ने पुलिस को बताया कि आठ माह से गर्भवती हूं, इस बीच कई बार मौलाना से शादी बात की, लेकिन हर बार वह टालमटोल करता रहा। एक जून को शादी के लिए दबाव बनाया तो वह मस्जिद छोड़कर भाग गया। अब उसका मोबाइल भी बंद है।

उसे ढूंढने की कोशिश भी की, लेकिन कहीं पता नहीं चल पाया। इस संबंध में एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि युवती की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपित फरार है। मामले की जांच की जा रही है।

ब्यूरो रिपोर्ट गोरखपुर सुनील कुमार 

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

अवैध कब्जा न हटने से अन्नपूर्णा भवन का निर्माण अधर में। प्रधान ने उठाई आवाज़?

आजमगढ़ फूलपुर स्थानीय तहसील के शेखवलिया मटियार में रामलीला मैदान, खेल मैदान और अन्नपूर्णा भवन की जमीन से अवैध कब्जा न हटाये जाने का आरोप

Read More »

आज की ताजा खबर………. ।

ब्रेकिंग सहजनवां उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक (भूमि विकास बैंक) शाखा सहजनवां के शाखा अध्यक्ष चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी की निर्विरोध जीत ग्राम

Read More »

थाने से 500 मीटर दूर ‘नशे का हाइवे’! स्कूल के सामने शराब की दुकान, NH-28 पर माफियाओं का खुला कब्ज़ा।

थाने से 500 मीटर दूर ‘नशे का हाइवे’! स्कूल के सामने शराब की दुकान, NH-28 पर माफियाओं का खुला कब्ज़ा नगर पंचायत के सरकारी भूमि

Read More »

श्री बालाजी एग्रो इंडस्ट्रीज राइस मिल से धान चोरी करने वाला हिस्ट्रीशीटर साथी के साथ गिरफ्तार, 10 बोरा धान बरामद, भेजा जेल।

श्री बालाजी एग्रो इंडस्ट्रीज राइस मिल से धान चोरी करने वाला हिस्ट्रीशीटर साथी के साथ गिरफ्तार, 10 बोरा धान बरामद, भेजा जेल हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र

Read More »