Satyavan Samachar

दिशा की बैठक में प्रमुख विभागों द्वारा किए गए नवाचारों का प्रस्तुतीकरण किया जाए साथ ही स्वयं जानकारी कराये उपलब्ध।

दिशा की बैठक में प्रमुख विभागों द्वारा किए गए नवाचारों का प्रस्तुतीकरण किया जाए साथ ही स्वयं जानकारी कराये उपलब्ध। बैठक में एजेंडा बिंदुओं के

Read More »

13 वर्षीय बच्ची के साथ रेप

अचेत अवस्था में बगीचे में छोड़कर फरार हुए बलात्कारी

आजमगढ़। जनपद के थाना गंभीरपुर के अंतर्गत एक गांव में बीती रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।

एक 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया गया। जानकारी के अनुसार, बच्ची अपने ननिहाल आई हुई थी और रात में भट्टवान का खाना खाने के बाद अपने एक भाई के घर से दूसरे भाई के घर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में कुछ लड़कों ने उसे घेर लिया और उसके साथ बलात्कार किया। बलात्कारी उसे एक बगीचे में अचेत अवस्था में छोड़कर फरार हो गए।

स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी मिलने पर वे मौके पर पहुंचे और बच्ची को तत्काल बिंद्रा बाजार स्थित अस्पताल ले गए। अस्पताल में बच्ची की हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही गंभीरपुर पुलिस सक्रिय हो गई और मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में छापेमारी अभियान चलाया और मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की गहन जांच की जा रही है। बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

दिशा की बैठक में प्रमुख विभागों द्वारा किए गए नवाचारों का प्रस्तुतीकरण किया जाए साथ ही स्वयं जानकारी कराये उपलब्ध।

दिशा की बैठक में प्रमुख विभागों द्वारा किए गए नवाचारों का प्रस्तुतीकरण किया जाए साथ ही स्वयं जानकारी कराये उपलब्ध। बैठक में एजेंडा बिंदुओं के

Read More »

सहजनवा में ‘फर्जी रिपोर्ट फैक्ट्री’ का धंधा! अवैध पैथालॉजी सेंटरों की भरमार, मरीजों की जान से हो रहा खेल ।

सहजनवा में ‘फर्जी रिपोर्ट फैक्ट्री’ का धंधा! अवैध पैथालॉजी सेंटरों की भरमार, मरीजों की जान से हो रहा खेल  सहजनवा तहसील क्षेत्र में अवैध पैथालॉजी

Read More »

औरैया में व्यवसायी के घर व प्रतिष्ठानों पर एनआईए ने रेड मारी।

औरैया में व्यवसायी के घर व प्रतिष्ठानों पर एनआईए ने रेड मारी डिब्बी 18 घण्टे की छानबीन क्रासर…….. अवैध हथियारों की तस्करी व नक्सलपंथियों को

Read More »

यादव समाज को भद्दी, भद्दी गलियां लिखकर सोशल मीडिया पर पोस्ट?

औरैया फफूंद थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दौलतपुर के एक व्यक्ति द्वारा यादव समाज को भद्दी, भद्दी गलियां लिखकर सोशल मीडिया पर पोस्ट की गयीं

Read More »