Satyavan Samachar

पोस्टमार्टम के बाद शव के घर पहुंचते ही आक्रोशित हो उठे ग्रामीण !

पोस्टमार्टम के बाद शव के घर पहुंचते ही आक्रोशित हो उठे ग्रामीण 

जलालपुर, अम्बेडकर नगर। थाना कटका क्षेत्र के न्यौरी स्थित एक निजी क्लीनिक पर शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में 22 वर्षीय नर्स रूबी की मौत के बाद शनिवार को पोस्टमार्टम के उपरांत जब शव गांव पहुंचा, तो परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। परिजनों ने आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज न होने तक अंतिम संस्कार न करने की जिद पकड़ ली और रफीगंज-न्यौरी मार्ग पर उतरकर जाम लगाने का प्रयास किया।

सूचना पर पहुंचे नवागत एसओ कटका प्रेमचंद ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। उन्होंने परिजनों से संवाद कर उन्हें शांत किया और आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया। आश्वासन के बाद परिजन व ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ और उन्होंने जाम समाप्त कर शव के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया प्रारंभ की। एसओ प्रेमचंद ने बताया कि मामले में नामजद आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और जांच जारी है।

ब्यूरो चीफ अश्वनी यादव अम्बेडकर नगर…..

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

आस्ताना आलिया समदिया मिस्बाहिया में अक़ीदत के साथ हुई ख्वाजा बंदा नवाज़ की सालाना फातिहा,रोजा इफ्तार का एहतिमाम।

आस्ताना आलिया समदिया मिस्बाहिया में अक़ीदत के साथ हुई ख्वाजा बंदा नवाज़ की सालाना फातिहा,रोजा इफ्तार का एहतिमाम असर की नमाज के बाद हुई फातिहा,

Read More »

यज्ञ में सब्जी लेकर पहुंचे मैजिक वाहन से दबकर 6 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने किया हंगामा मौके पर पहुंची तीन थाना की पुलिस।

यज्ञ में सब्जी लेकर पहुंचे मैजिक वाहन से दबकर 6 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने किया हंगामा मौके पर पहुंची तीन थाना की

Read More »

गोरखपुर सहजनवां में चकबंदी के दौरान बंद हुआ सर्वजनिक रास्ता, जांच के बाद हटाने का निर्देश।

गोरखपुर सहजनवां में चकबंदी के दौरान बंद हुआ सर्वजनिक रास्ता, जांच के बाद हटाने का निर्देश सहजनवां (गोरखपुर)।  सहजनवां तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा बड़गो

Read More »