Satyavan Samachar

प्रचंड ग्रीष्म के चलते जिलाधिकारी महोदय ने दिये सुरक्षा के निर्देश।

खबर उन्नाव

प्रचंड ग्रीष्म के चलते जिलाधिकारी महोदय ने दिये सुरक्षा के निर्देश

उन्नाव में बढ़ती गर्मी का असर, DM ने दिए सुरक्षा के निर्देश, दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक बाहर न जहां एक ओर बढ़ती गर्मी और हीट-वेव के खतरे को देखते हुए जिलाधिकारी गौरांग राठी ने आपात बैठक बुलाई। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। डीएम ने कहा कि जनता को हीटवेव के दुष्प्रभाव से बचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएं आपको बता दे कि जिलाधिकारी ने जनहित में कई सलाह जारी कीं। उन्होंने कहा कि लोग अनावश्यक रूप से धूप में न निकलें। बाहर जाना जरूरी हो तो सिर को गमछा या तौलिये से ढकें। धूप का चश्मा, जूते और छाते का प्रयोग करें। डीएम ने पानी पीने की अहमियत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि थोड़े-थोड़े अंतराल पर पानी या तरल पदार्थों का सेवन करें। बाहर निकलने से पहले पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं। दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक बाहरी गतिविधियों से बचें। बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। धूप में चक्कर आने या घबराहट होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। हमेशा ओआरएस का पैकेट साथ रखें। डीएम ने अभिभावकों को बच्चों की सुरक्षा के लिए सचेत किया। उन्होंने कहा कि बच्चे गर्मी से बचने के लिए नदी या तालाब में नहाने जाते हैं। इससे दुर्घटना का खतरा रहता है। बच्चों को ऐसे स्थानों पर जाने से रोकें। जिलाधिकारी ने पशु-पक्षियों की सुरक्षा के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि जीव-जंतुओं के लिए पीने के पानी की व्यवस्था की जाए। गर्मी से उन्हें बचाने के लिए जरूरी कदम उठाए जाए

सत्यवान समाचार ब्यूरो जीतेन्द्र शुक्ला जी की खास खबर

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

धोखाधड़ी से अर्जित धन से क्रय की गई लगभग 50 लाख रुपये मूल्य की भूमि कुर्क।

जनपद – आज़मगढ़ डॉ0 अनिल कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा अपराध व अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने के निर्देश के क्रम में वादी

Read More »

अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, बाइक सवार युवक की हुई मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल।

अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, बाइक सवार युवक की हुई मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल आजमगढ़ जनपद के रौनापार थाना

Read More »

आजमगढ़ : युवक ने फांसी लगाकर दी जान, मोबाइल पर बात करने के बाद उठाया कदम।

किराए के मकान में रहता था, हिमांशु अस्पताल में करता था नौकरी आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के पठखौली मोहल्ले में गुरुवार शाम एक 25 वर्षीय

Read More »

गांव में नागिन का फिल्मी स्टाइल में ड्रामा! असलियत में था सिर्फ़ एक फिल्मी इश्क़ का दांव।

ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया इश्क की अनोखी साजिश! यूपी के औरैया में लड़की गायब, गांव में नागिन का फिल्मी स्टाइल में ड्रामा! असलियत में था सिर्फ़

Read More »