Satyavan Samachar

अवधी-हिंदी फिल्म में सामाजिक सरोकारों को उकेरेंगे उभरते कलाकार।

‘हम हैं किसान’ फिल्म का मुहूर्त: अवधी-हिंदी फिल्म में सामाजिक सरोकारों को उकेरेंगे उभरते कलाकार
ब्यूरो चीफ अश्वनी यादव अम्बेडकर नगर…

टांडा, अंबेडकर नगर । दिव्या ज्योति फिल्म प्रोडक्शन, मुंबई के बैनर तले बनने वाली हिंदी-अवधी भाषा की पारिवारिक फिल्म “हम हैं किसान” का मुहूर्त समारोह टांडा स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर, हयातगंज में आयोजित किया गया। फिल्म की पूरी शूटिंग जनपद अंबेडकर नगर में ही होगी, जिसमें सामाजिक सरोकारों को केंद्र में रखते हुए किसानों की जीवनशैली और संघर्ष को दर्शाया जाएगा। डायरेक्टर रामलाल देवर्षि ने बताया कि यह फिल्म स्थानीय उभरते कलाकारों के लिए एक सुनहरा अवसर होगा। इस अवसर पर निर्माता रवींद्र वर्मा, आलक वर्मा, आलोक रंजन, पंचम परदेसी, पंकज सिंह के साथ ही अभिनेत्रियों अक्षिता मौर्य, अनामिका, प्रियंका यादव और कॉमेडियन रामचंद्र वर्मा, सुमित राज, संदीप कुमार समेत कई कलाकार मौजूद रहे। फिल्म के माध्यम से जिले की सांस्कृतिक विरासत उजागर करने का प्रयास किया जाएगा।

अम्बेडकरनगर से अश्वनी यादव की खास रिपोर्ट

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

कटशहरा में मेडिकल स्टोर के पास कंपोजिट शराब की दुकान स्थानांतरित का विरोध।

कटशहरा में मेडिकल स्टोर के पास कंपोजिट शराब की दुकान स्थानांतरित का विरोध ब्यूरो चीफ़ सुनील गुप्ता की रिपोर्ट हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के कटशहरा

Read More »

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान।

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान जिलाधिकारी डॉ इंद्रमणी त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिषेक

Read More »

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण   औरैया। आगामी उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की

Read More »

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज   हरपुर-बुदहट

Read More »