Satyavan Samachar

सरकारी संपत्ति इंडिया मार्का हैंडपंप की चैन चोरी करने एवं अपना निजी समरसेबल लगवा सरकारी संपत्ति का दुर्पयोग

खबर उन्नाव
जिला उन्नाव ब्लाक बिछिया थाना माखी के अंतर्गत आने वाले ग्राम मुलुक गढार मोङ पर स्थित ग्राम रूपऊ एवं मुलुक गढार के मुख्य मार्ग एवं ग्रामीण किसानों के खेतों का जबरन मूंछों पर ताव दे कराया गया पहले से सरकारी संपत्ति इंडिया मार्का हैंडपंप की चैन चोरी करने एवं अपना निजी समरसेबल लगवा सरकारी संपत्ति का दुर्पयोग करने के साथ पूर्व से मुकदमों में वांछित प्रशांत द्विवेदी उर्फ पिंटू पुत्र स्व अवधेश द्विवेदी द्वारा मानक से अधिक करीब 15 से 20 फीट का खनन करा पुनः ग्रामीण किसानों के साथ सरकार की मिट्टी चोरी को दिया जा रहा अंजाम आपको बता दें हद तो तब हो गयी जब मौके पर पहुंचे ग्रामीण किसान एवं ग्राम प्रधानपति ठाकुर प्रसाद जी अवैध रूप से किये जा रहे ग्रामीण किसानों की भूमि एवं सरकार द्वारा प्रदान किये गये मुख्य मार्ग के खनन को रोकने का प्रयास किया तो पूर्व से 354/504/506 जैसे मुकदमो में वांछित सरकारी इंडिया मार्का चैन एवं मिट्टी चोर भू माफिया प्रशांत द्विवेदी पुत्र स्व अवधेश द्विवेदी अपने बाहुबल एवं धनबल के बल पर मूंछों पर ताव दे करता रहा सरकारी मुख्य मार्ग एवं ग्रामीण किसानों के खेतों का खनन कर प्रदेश सरकार एवं ग्रामीण किसानों का हनन बात यही नहीं खत्म होती बात तो तब शुरू हो जब जहां एक ओर प्रदेश सरकार किसानों एवं प्रदान किये मुख्य मार्ग के विकास कार्यों को लेकर बङे वादे करती रहती है वहीं दूसरी ओर प्रदेश सरकार के वादों की खुलेआम धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे पूर्व से 354/504/506 जैसे गंभीर मुकदमों में वांछित ग्रामीण एवं सरकार की मिट्टी एवं चैन चोरी करने वाला प्रशांत द्विवेदी उर्फ पिंटू पुत्र स्व अवधेश द्विवेदी जहां एक ओर शातिर सरकारी चैन चोर प्रशांत द्विवेदी उर्फ पिंटू का चैन चोरी करने जैसा विडियो भी धङल्ले से वायरल एवं अधिकारियों तक पहुंचाया जा चुका था वहीं अधिकारियों ने भी खूब मुंह फेर था जिसके चलते ग्रामीण किसानों एवं सरकार की मिट्टी चोरी करने वाले शातिर चोर के हौसले बुलंद और दिमाग इतने हवा में हो गये की पुनः मूंछों पर ताव दे किसानों एवं सरकारी मुख्य मार्ग का जबरन खनन कर दे डाला मिट्टी चोरी जैसे अपराध को अंजाम जिसको लेकर मौके पर पहुंची चौथे स्तंभ की टीम ने लेखपाल महोदय से जानकारी ली तो जांचकर विभागीय कार्यवाही सुनिश्चित कराने जैसी बात बोल झाङ लिया पल्ला वहीं ग्राम प्रधान एवं ग्रामीण किसानों द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र अभी तब ना हुई कोई सुनवाई ना ही कोई जांच एवं ना ही पंजीकृत किया जा रहा मुकदमा प्रमाणित सरकारी इंडिया मार्का हैंडपंप की चैन चोरी और सरकारी मुख्य मार्ग एवं किसानों की भूमि की मिट्टी चोरी करने वाले प्रमाणित चोर प्रशांत द्विवेदी उर्फ पिंटू पुत्र स्व अवधेश द्विवेदी के ऊपर आपको बता दे ग्राम प्रधान एवं ग्रामीण किसान से वार्ता करने पर इस बात की पुष्टि हो पायी की आखिर वो कौन सा विषय है जो आलाधिकारियों की निगाह पङने के उपरांत भी ना सुनिश्चित की जा रही कोई सुनवाई ना पंजीकृत किया जा रहा मुकदमा सरकारी मार्ग एवं किसानों की भूमि का खनन कर हनन करने वाले दोषी प्रशांत द्विवेदी उर्फ पिंटू चोर पर आखिर कौन सा ऐसा विचार संशय का विषय बना हुआ है जिसके चलते शातिर मिट्टी चोर चुस्त और अधिकारी सुस्त नजर आ रहे साथ ही न्याय ना मिलने पर अधिकारियों की सुस्ती देखते हुए ग्रामीण किसान छायाचित्रो के वीडियो प्रमाण साथ पहुच आप बीती बता बुलडोजर बाबा के नाम से जानी जाने वाली प्रदेश सरकार की कमान संभाले माननीय मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी जी महराज के जनता दरबार कालीदास मार्ग पहुच लगायेंगे न्याय की गुहार!
रिपोर्ट अमरनाथ तिवारी 

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

कटशहरा में मेडिकल स्टोर के पास कंपोजिट शराब की दुकान स्थानांतरित का विरोध।

कटशहरा में मेडिकल स्टोर के पास कंपोजिट शराब की दुकान स्थानांतरित का विरोध ब्यूरो चीफ़ सुनील गुप्ता की रिपोर्ट हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के कटशहरा

Read More »

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान।

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान जिलाधिकारी डॉ इंद्रमणी त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिषेक

Read More »

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण   औरैया। आगामी उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की

Read More »

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज   हरपुर-बुदहट

Read More »