Satyavan Samachar

शिवालयों में जलाभिषेक करने के लिए उमड़े श्रद्धालु,बाबा भोलेनाथ के जयकारों से माहौल भक्तिमय

जलालपुर ।अम्बेडकर नगर। महाशिवरात्रि के पर्व पर बुधवार को जलालपुर सर्किल क्षेत्र के पारा,जलालपुर स्थित शिवालयों व मालीपुर के झारखंड बाबा स्थानो पर सुबह चार बजे से ही भक्तों का ताता जलाभिषेक के लिए लगा रहा। भक्तों ने जलाभिषेक के साथ ही भोलेनाथ को बेर, गेड़ी, भांग, धतूरा, तिल, अक्षत आदि अर्पित कर भगवान की आराधना की। पारा के प्रसिद्ध शिव मंदिर पर जलाभिषेक करने के लिए भक्तों की भारी संख्या उमड़ी और मेले क्षेत्र के अन्य स्थानों पर पुलिस का सख्त पहरा रहा। जलालपुर नगर के आस्था के केंद्र श्री शीतला माता मठिया मंदिर में सुबह 04:00 बजे से भगवान शिव की पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की लंबी कतार लगनी शुरू हो गई थी।दर्शन करने आए नगर महामंत्री विकाश निषाद ने कहा कि यह शुभ पर्व भगवान शिव की असीम कृपा, भक्ति और आत्मशुद्धि का प्रतीक है। शिव साधना से न केवल आत्मबल की प्राप्ति होती है, बल्कि जीवन में शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी होता है। शिव मंदिरों व शिवालयों में दिन भर हर-हर महादेव का जयकारा गूंजता रहता। पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था रही ।

ब्यूरो चीफ अश्वनी यादव अम्बेडकर नगर…..

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान।

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान जिलाधिकारी डॉ इंद्रमणी त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिषेक

Read More »

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण   औरैया। आगामी उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की

Read More »

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज   हरपुर-बुदहट

Read More »

इलाज कराकर वापस घर जा रही महिला को रास्ते में घेर कर आरोपितों ने मारपीट कर किया घायल,दी जान-माल की धमकी, चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

इलाज कराकर वापस घर जा रही महिला को रास्ते में घेर कर आरोपितों ने मारपीट कर किया घायल,दी जान-माल की धमकी, चार लोगों के खिलाफ

Read More »