Satyavan Samachar

जब जब सीएम कुम्भ गये, तब तब वहां आग लगी : अखिलेश यादव

कन्नौज पहुंचे सपा सुप्रीमों व पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होने सीएम योगी लें गिद्ध और सुअर वाले बयान पर पलटकार किया है। अचानक मेडिकल कॉलेज पहुंचे अखिलेश यादव ने कहा बिना भेदभाव की सरकार का दावा करने वालों का भेदभाव कॉर्डियोलॉजी के आसपास दिख रहा है।

साल 2013 से पहले कॉर्डियोलॉजी में जो ताला पड़ा वो आज भी पड़ा है। सीएम के गिद्ध वाले बयान पर कहा की मै समझ नहीं पा रहा हूं सरकार किसे गिद्ध कह रही। सरकार गिद्ध है या जो अपने परिवार वालों को ढूंढने आया वो गिद्ध है।

सूअर वाले बयान पर कहा मुझे लगता है केंद्र के पॉल्यूशन बोर्ड के जो मंत्री हैं वो शायद पिछडी जाति के हैं इसलिये उनको कहा। कुम्भ में हुये हादसों पर कहा इन्होने अपने आपको चमकाते चमकाते कुम्भ की व्यवस्था खराब की।

जब जब सीएम प्रयागराज गये तब तब कुम्भ में आग लगी है।

मौतों का आंकड़ा छिपाने पर कहा सरकार केवल स्नान करने वालों को गिन रही है, जिनकी जान गयी उनको नहीं गिन पा रही। एक सवाल के जवाब में अखिलेश यादव ने कहा 2013 का कुम्भ मैंनेजमेंट के लिये तो 2025 का कुम्भ मिस मैंनेजमेंट के लिये जाएगा जाना। दोनों कुम्भ के मुकाबले पर बोले अखिलेश यादव किसी से स्टडी करा लें सामने आ जाएगा की मैंनेजमेंट क्या था और मिस मैंनेजमेंट क्या है। अचानक मेडिकल कॉलेज पहुंचे सपा सुप्रीमों ने इसकी बदहाली पर भी सरकार को घेरा। सपा सरकार बनने पर नौजवानो को मेडिकल कॉलेज में पक्की नौकरी देने की बात भी कही। आजम अब्दुल्ला से भीम आर्मी प्रमुख के मिलने वाले सवाल को अखिलेश यादव टाल गये। मेडिकल कॉलेज के नाम बदलने पर कहा की हमने जब मेडिकल कॉलेज बनाया तो उसका नाम कन्नौज पर रखा। हमने कभी उसका नाम नहीं बदला, सरकार बनने पर हम बाबा साहब के नाम पर एक्सप्रेस वे का नाम रखेंगे।

Report Saikh Faizur Rahman

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान।

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान जिलाधिकारी डॉ इंद्रमणी त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिषेक

Read More »

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण   औरैया। आगामी उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की

Read More »

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज   हरपुर-बुदहट

Read More »

इलाज कराकर वापस घर जा रही महिला को रास्ते में घेर कर आरोपितों ने मारपीट कर किया घायल,दी जान-माल की धमकी, चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

इलाज कराकर वापस घर जा रही महिला को रास्ते में घेर कर आरोपितों ने मारपीट कर किया घायल,दी जान-माल की धमकी, चार लोगों के खिलाफ

Read More »