Satyavan Samachar

भूमि की पैमाइश के बाद लगे पत्थर को दबंगों ने उखाड़ा मुकदमा दर्ज !

जलालपुर अम्बेडकर नगर। कटका थाना क्षेत्र के नेवादा खुर्द गांव में राजस्व व पुलिस की मौजूदगी में खेत की ! की गई हदबरारी के बाद नसब किये गये पत्थर को उखाड़ कर फेंक देने के मामलें पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।

नेवादा खुर्द निवासी ताराकांत यादव ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि मौजा हैसवापुर में स्थित उस के खेत की बीते शुक्रवार को उपजिलाधिकारी के आदेश पर राजस्व टीम व पुलिस बल की मौजूदगी में हदबरारी के बाद पत्थर नसब कर दिया गया।

जिस का हैसवापुर गांव निवासी विपक्षी अनूप कुमार,शिवम,घनश्याम ने राजस्व टीम के जाने के बाद विरोध शुरू कर दिया और गाली गलौज देते हुए आमादा फौजदारी पर उतर गये। इतना ही नहीं विपक्षियों ने शुक्रवार की रात नसब किये गये पत्थर को उखाड़ कर फेंक दिया और कुछ पत्थर तोड़ भी दिया। शिकायत पर पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दिया। थानाध्यक्ष कटका विवेक वर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

ब्यूरो चीफ अश्वनी यादव अम्बेडकर नगर…….

Ajay Yadav
Author: Ajay Yadav

Read More

आस्ताना आलिया समदिया मिस्बाहिया में अक़ीदत के साथ हुई ख्वाजा बंदा नवाज़ की सालाना फातिहा,रोजा इफ्तार का एहतिमाम।

आस्ताना आलिया समदिया मिस्बाहिया में अक़ीदत के साथ हुई ख्वाजा बंदा नवाज़ की सालाना फातिहा,रोजा इफ्तार का एहतिमाम असर की नमाज के बाद हुई फातिहा,

Read More »

यज्ञ में सब्जी लेकर पहुंचे मैजिक वाहन से दबकर 6 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने किया हंगामा मौके पर पहुंची तीन थाना की पुलिस।

यज्ञ में सब्जी लेकर पहुंचे मैजिक वाहन से दबकर 6 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने किया हंगामा मौके पर पहुंची तीन थाना की

Read More »

गोरखपुर सहजनवां में चकबंदी के दौरान बंद हुआ सर्वजनिक रास्ता, जांच के बाद हटाने का निर्देश।

गोरखपुर सहजनवां में चकबंदी के दौरान बंद हुआ सर्वजनिक रास्ता, जांच के बाद हटाने का निर्देश सहजनवां (गोरखपुर)।  सहजनवां तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा बड़गो

Read More »