Satyavan Samachar

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सैनिक बन्धु बैठक जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में हुई सम्पन्न।

आगरा :- माह फरवरी की सैनिक बन्धु बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिलाधिकारी श्री अरविंद मलप्पा बंगारी जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कैप्टन (नौसेना) सुनील कुमार (अ०प्रा०) द्वारा किया गया। बैठक में भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारिजनों द्वारा स्वयं जिलाधिकारी महोदय के समक्ष अपनी अपनी समस्याओं को विस्तार से बताया गया।

जिलाधिकारी महोदय द्वारा भूतपूर्व सैनिकों से जुडी हुई विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से सुनकर जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी को निर्देश दिए कि प्राप्त आवेदनों को संबंधितों को उपलब्ध कराते हुए नियमानुसार कार्यवाही कराते हुए उचित निस्तारण कराया जाए।

उन्होंने यह भी निर्देश आवेदक को कृत कार्यवाही से भी अवगत कराया जाए।
बैठक में श्री सुरेन्द्र यादव अपर आयुक्त नगर निगम, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक श्री अंकित सहगल, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ सुशील सिंह, जिला सेवायोजन अधिकारी श्री सौरभ, जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रतिनिधि श्री मनोज कुमार सिंह, इंसपेक्टर राजीव कुमार एवं विभिन्न ब्लॉक के सैनिक बन्धु सदस्य उपस्थित रहे।

रिपोर्ट अखिलेश यादव मंडल ब्यूरो आगरा 

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

धोखाधड़ी से अर्जित धन से क्रय की गई लगभग 50 लाख रुपये मूल्य की भूमि कुर्क।

जनपद – आज़मगढ़ डॉ0 अनिल कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा अपराध व अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने के निर्देश के क्रम में वादी

Read More »

अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, बाइक सवार युवक की हुई मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल।

अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, बाइक सवार युवक की हुई मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल आजमगढ़ जनपद के रौनापार थाना

Read More »

आजमगढ़ : युवक ने फांसी लगाकर दी जान, मोबाइल पर बात करने के बाद उठाया कदम।

किराए के मकान में रहता था, हिमांशु अस्पताल में करता था नौकरी आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के पठखौली मोहल्ले में गुरुवार शाम एक 25 वर्षीय

Read More »

गांव में नागिन का फिल्मी स्टाइल में ड्रामा! असलियत में था सिर्फ़ एक फिल्मी इश्क़ का दांव।

ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया इश्क की अनोखी साजिश! यूपी के औरैया में लड़की गायब, गांव में नागिन का फिल्मी स्टाइल में ड्रामा! असलियत में था सिर्फ़

Read More »