Satyavan Samachar

एडल्ट कफ सिरप पीने से मासूम की मौत, प्रशासन ने दिखाई संवेदनशीलता.

एडल्ट कफ सिरप पीने से मासूम की मौत, प्रशासन ने दिखाई संवेदनशीलता बिधूना, औरैया। जनपद में एडल्ट कफ सिरप पीने से एक मासूम बच्चे की

Read More »

साफ़ सफाई का विशेष ध्यान केंद्र संरक्षक, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को गौ वंशों के स्वास्थ्य परीक्षण व टीकाकरण कराया जाए-जिलाधिकारी।

स्थाई वृहद गौ संरक्षण केंद्र, ग्राम खेड़ी अडू का जिलाधिकारी द्वारा किया गया आकस्मिक निरीक्षण।

आगरा. 28.01.2025/ तहसील विकास खण्ड एत्मादपुर के ग्राम खेड़ी स्थित स्थाई वृहद गौ संरक्षण केंद्र का जिलाधिकारी श्री अरविन्द मल्लप्पा बंगारी जी द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान बताया गया कि पूर्व में यह अस्थाई गौ संरक्षण केंद्र था बाद में शासन द्वारा इसे स्थाई वृहद गौ संरक्षण केंद्र के रूप में विकसित किया गया है। वर्तमान में गौ संरक्षण केंद्र में गौ वंशों के लिए 4 पक्के शेड, भूसा आदि के भंडार के लिए 2 भंडार घर, प्रकाश एवं विद्युत व्यवस्था के लिए सोलर सिस्टम तथा पानी की व्यवस्था हेतु समर्शिबल पंप उपलब्ध है। वर्तमान में गौ संरक्षण केंद्र में 492 गौवंश संरक्षित है।

निरीक्षण के दौरान स्थाई वृहद गौ संरक्षण केंद्र में गंदगी तथा मैदान में कीचड़ मिलने पर नाराज़गी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी महोदय ने साफ़ सफाई का विशेष ध्यान रखने तथा मैदान में कीचड़ का समुचित निस्तारण किए जाने के केंद्र संरक्षक को निर्देश दिए। उन्होंने उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को समय समय पर गौ वंशों का स्वास्थ्य परीक्षण के साथ साथ टीकाकरण कराए जाने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी महोदय ने उप जिलाधिकारी एत्मादपुर को निर्देश दिए कि हरे चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु चारागाह की भूमि को चिन्हित करते हुए गौशाला से लिंक किया जाए तथा गौशाला से संबंधित सभी पंजीकाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी एत्मादपुर संगम लाल, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ जयंत, ग्राम सचिव उदय कुमार सहित ग्रामीण आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट अखिलेश कुमार यादव मंडल ब्यूरो आगरा..

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

एडल्ट कफ सिरप पीने से मासूम की मौत, प्रशासन ने दिखाई संवेदनशीलता.

एडल्ट कफ सिरप पीने से मासूम की मौत, प्रशासन ने दिखाई संवेदनशीलता बिधूना, औरैया। जनपद में एडल्ट कफ सिरप पीने से एक मासूम बच्चे की

Read More »

शादी का प्रलोभन देकर नाबालिग को भगाने वाला आरोपी हिरासत में।

थाना अतरौलिया दिनांक- 11.12.2025 शादी का प्रलोभन देकर नाबालिग को भगाने वाला आरोपी हिरासत में पूर्व की घटना- दिनांक 03.04.2025 को वादी मुकदमा द्वारा थाना

Read More »