Satyavan Samachar

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में महाकुम्भ-2025 की सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में उच्च स्तरीय बैठक संपन्न !

लखनऊः मुख्य सचिव श्री मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में महाकुम्भ-2025 की सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई।

अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने कहा कि आगामी 13 जनवरी से 26 फरवरी तक प्रयागराज में आयोजित होने वाले महाकुंभ में 40- 45 दिन की अवधि में देश-विदेश से करीब 40 करोड़ श्रद्धालु आने का अनुमान है। महाकुम्भ सुरक्षित व सुव्यवस्थित होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, अयोध्या में राम मंदिर निर्माण और विंध्याचल में विंध्यवासिनी कॉरिडोर समेत कई धार्मिक स्थल का निर्माण हुआ है। उम्मीद की जा रही है कि जो लोग इस बार महाकुंभ में आएंगे, उसमें से बहुत बड़ी संख्या में लोग इन स्थानों पर भी जाएंगे। इसे ध्यान में रखते हुए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करायी जायें।

उन्होंने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी की अपेक्षा है कि प्रयागराज महाकुंभ में सुरक्षा-व्यवस्था के बेहतर प्रबंध होने चाहिए। पुलिस विभाग और संबंधित विभागों को इस बार करीब 250 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट स्वीकृत किए गए हैं। प्रयागराज में बड़े पैमाने पर कार्य चल रहा है। सभी कार्य महाकुंभ से पूर्व पूरे हो जायेंगे। लगभग 40,000 पुलिस दल वहां पर डेप्लॉय किया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था में लगी सभी विभागों व एजेन्सियों द्वारा आपस में तालमेल रखा जाये।

पुलिस महानिदेशक श्री प्रशांत कुमार ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी और माननीय मुख्यमंत्री जी की अपेक्षा है कि महाकुंभ एक डिजिटल महाकुंभ के रूप में पहचाना जाए। इस दिशा में हम लगातार काम कर रहे हैं और हमारा फोकस न सिर्फ डिजिटल फैसिलिटेशन पर है बल्कि डिजिटल सिक्योरिटी देने पर भी है।

बैठक में अपर मुख्य सचिव गृह श्री दीपक कुमार, एडीजी एलओ एसटीएफ श्री अमिताभ यश सहित सीआरपीएफ, रॉ, आईबी, एनएसजी सहित अन्य सुरक्षा एजेन्सियों के अधिकारियों द्वारा वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रतिभाग किया गया।
 

Report Saikh Faizur Rahman..

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान।

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान जिलाधिकारी डॉ इंद्रमणी त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिषेक

Read More »

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण   औरैया। आगामी उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की

Read More »

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज   हरपुर-बुदहट

Read More »

इलाज कराकर वापस घर जा रही महिला को रास्ते में घेर कर आरोपितों ने मारपीट कर किया घायल,दी जान-माल की धमकी, चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

इलाज कराकर वापस घर जा रही महिला को रास्ते में घेर कर आरोपितों ने मारपीट कर किया घायल,दी जान-माल की धमकी, चार लोगों के खिलाफ

Read More »