Satyavan Samachar

जी हां बजरंग सेवा समिति द्वारा चतुर्दश सुंदरकांड पाठ का आयोजन।

अजीतमल औरैया।

अजीतमल तहसील क्षेत्र अंतर्गत सी.ओ. कॉलोनी कस्बा अजीतमल में जी हां बजरंग सेवा समिति द्वारा चतुर्दश सुंदरकांड पाठ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अशोक कुमार दुबे के निज निवास पर आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य सनातनियो में धर्म का प्रचार प्रसार करना तथा प्रत्येक धार्मिक स्थलों पर विलुप्त होते जा रहे धार्मिक आयोजनों का प्रचार प्रसार करना है। यह कार्यक्रम जी हां सेवा समिति के तत्वाधान में सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार को देर शाम 8:00 बजे भिन्न-भिन्न जगह पर आयोजित किया जाता है,

उसी क्रम में अगला कार्यक्रम पंचदश सुंदर काण्ड पाठ श्री राम जानकी मंदिर (शाला मंदिर) बाबरपुर अजीतमल में आलोक दीक्षित के सौजन्य से कराया जाएगा।

इस समिति की प्रमुख विशेषता यह है कि इसमें किसी प्रकार के छोटे बड़े आयोजनों का भेदभाव नहीं है जो अपनी स्वेच्छा से अपने घर पर या अन्य धार्मिक स्थलों पर आयोजन करा सकता है वह एक सप्ताह पूर्व समिति से संपर्क करता है। इस समिति में दो दर्जन से अधिक सदस्य अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। 

Report Youraj Singh Auraiya 

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

कटशहरा में मेडिकल स्टोर के पास कंपोजिट शराब की दुकान स्थानांतरित का विरोध।

कटशहरा में मेडिकल स्टोर के पास कंपोजिट शराब की दुकान स्थानांतरित का विरोध ब्यूरो चीफ़ सुनील गुप्ता की रिपोर्ट हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के कटशहरा

Read More »

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान।

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान जिलाधिकारी डॉ इंद्रमणी त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिषेक

Read More »

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण   औरैया। आगामी उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की

Read More »

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज   हरपुर-बुदहट

Read More »