Satyavan Samachar

दुल्हन लाने से पहले घर की छत पर चढ़ गए दो दूल्हे… हवा में उड़ा दिए 20 लाख

गोरखपुर। सिद्धार्थनगर में शादी का ऐसा वीडियो वायरल हुआ है, जिसे देख आप भी अपना माथा पकड़ लेंगे। यहां दो भाइयों की एक ही दिन शादी थी। लेकिन बारात निकलने से पहले दोनों ने घर की छत पर जाकर ऐसा काम किया कि नीचे भीड़ एकत्रित हो गई। ऐसा भी क्या कर डाला दोनों ने चलिए जानते हैं!

शादी लाइफ का ऐसा पार्ट होता है जिसे हर कोई यादगार बनाना चाहता है। हमारी शादी सबसे हटकर हो। ऐसा सोचकर हर कपल कुछ नया करने की कोशिश जरूर करता है। ठीक ऐसा ही मामला सिद्धार्थनगर से सामने आया है। यहां दो भाइयों की एक ही दिन शादी थी।

दोनों को अपनी शादी की इतनी खुशी हुई कि उन्होंने 20 लाख रुपये हवा में उड़ा डाले। चौंक गए ना? जी हां ये बिल्कुल सच है। जब बारात घर से निकलने ही वाली थी कि दूल्हे राजा छत पर जा चढ़े। साथ में परिवार के और सदस्य भी छत पर आ गए।
फिर उन्होंने 500-500, 200-200 और 100-100 रुपये के नोटों की गड्डियां उड़ानी शुरू कर दीं।

परिवार के कुछ लोगों ने तो जेसीबी पर चढ़कर भी नोटों की गड्डियां उड़ाईं। यह शादी पूरे सिद्धार्थनगर में चर्चा का विषय बनी हुई है। ऐसा इसलिए क्योंकि शादी में बारात के दौरान छत और जेसीबी पर चढ़कर नोटों की गड्डी उड़ाने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में दो दूल्हे और उनके घरवाले 100 रुपये से लेकर पांच सौ के नोटों को कागज की तरह हवा में उड़ाते हुए नजर आए। वहीं, नीचे मौजूद लोग हवा में उड़ते हुए नोटों को लूटते हुए दिखाई दिए।

जानकारी के मुताबिक, यह वायरल वीडियो देवलहवा गांव के निवासी अफजाल और अरमान के शादी का बताया जा रहा है। परिवार के दोनों बेटों की शादी थी। इस दौरान बारात की रवानगी से पहले दोनों दूल्हे छत पर जा पहुंचे उनके परिवार भी साथ में छत पर आए। फिर सभी ने मिलकर 20 लाख रुपये उड़ा दिए।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो को कई यूजर्स शेयर कर रहे हैं। साथ ही इसे शाही शादी का भी नाम दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- इतने पैसे में तो न जाने कितनी शादियां हो जाएंगी। 

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

कटशहरा में मेडिकल स्टोर के पास कंपोजिट शराब की दुकान स्थानांतरित का विरोध।

कटशहरा में मेडिकल स्टोर के पास कंपोजिट शराब की दुकान स्थानांतरित का विरोध ब्यूरो चीफ़ सुनील गुप्ता की रिपोर्ट हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के कटशहरा

Read More »

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान।

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान जिलाधिकारी डॉ इंद्रमणी त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिषेक

Read More »

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण   औरैया। आगामी उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की

Read More »

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज   हरपुर-बुदहट

Read More »