Satyavan Samachar

उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्या ने सुनी पीड़ित महिलाओं की समस्याएं।

उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्या श्रीमती पूनम द्विवेदी ने महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के लिए विकास भवन सभागार में महिला जनसुनवाई करते हुए पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को सुना। इस दौरान कुल 29 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिसको निस्तारित करने के लिए उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया।

मा0 सदस्या ने महिलाओं एवं बालिकाओं की समस्याओं/ शिकायतों से रुबरू होते हुए कहा कि समस्याओं से पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं को त्वरित न्याय देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। इसके लिए सरकार द्वारा मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है जिससे महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके हक के प्रति सजग किया जा सके और उन्हें सशक्त बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों का भी दायित्व बनता है कि वे महिलाओं एवं बालिकाओं की छोटी-बड़ी शिकायतों को गम्भीरता से लें और त्वरित कार्रवाई कर उन्हें न्याय दिलाना सुनिश्चित करें, जिससे समस्याओं से पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं को न्याय के लिए इधर- उधर भटकना न पड़े और उनका मान-सम्मान प्रत्येक दशा में कायम रहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सभी बहन- बेटियों के मान सम्मान को बनाये रखने के लिए उनकी सुरक्षा हेतु 1090, 181, 1076,112,102,1930,101,1098,108 का संचालन कर रही है। यदि कोई भी व्यक्ति किसी भी महिला एवं बालिका के मान सम्मान को ठेस पहुंचाने की कोशिश करता है तो वह बे-झिझक इन टोल फ्री नम्बर का उपयोग कर शिकायत कर सकती है। यदि उनको समय से न्याय नही मिलता है तो वे राज्य महिला आयोग में शिकायत दर्ज करा सकती है। ऐसे प्रकरणों पर निश्चित ही महिला आयोग से समस्या से पीड़ित महिलाओं व बालिकाओं को न्याय मिलेगा।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राम सुमेर गौतम, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ सुनील कुमार वर्मा, उप जिलाधिकारी सदर राकेश कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी अशोक कुमार सहित संबंधित अधिकारी एवं पीड़ित महिलाएं आदि उपस्थित रहे।

Md Shakeel Auraiya..

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

सुगौना के लाल लोक रत्न शुक्ल बने संग्रहालय अधीक्षक, क्षेत्र में खुशी की लहर।

सुगौना के लाल लोक रत्न शुक्ल बने संग्रहालय अधीक्षक, क्षेत्र में खुशी की लहर हरपुर-बुदहट सहजनवां ब्लाक के ग्राम सुगौना निवासी डां लोक रत्न शुक्ल

Read More »

धोखाधड़ी से अर्जित धन से क्रय की गई लगभग 50 लाख रुपये मूल्य की भूमि कुर्क।

जनपद – आज़मगढ़ डॉ0 अनिल कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा अपराध व अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने के निर्देश के क्रम में वादी

Read More »

अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, बाइक सवार युवक की हुई मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल।

अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, बाइक सवार युवक की हुई मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल आजमगढ़ जनपद के रौनापार थाना

Read More »

आजमगढ़ : युवक ने फांसी लगाकर दी जान, मोबाइल पर बात करने के बाद उठाया कदम।

किराए के मकान में रहता था, हिमांशु अस्पताल में करता था नौकरी आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के पठखौली मोहल्ले में गुरुवार शाम एक 25 वर्षीय

Read More »