Satyavan Samachar

ग्रामीण क्षेत्रों में भी विधि विधान से पूजीं गयी छठी मैया

दीदारगंज आजमगढ़
दीदारगंज क्षेत्र के पल्थी बाजार स्थित बाजार स्थित पोखरे पर बृहस्पतिवार को अपने पुत्र और पति के साथ ही पूरे परिवार की मंगल कामनाओं के लिए 48 घंटों से व्रती महिलाओ ने पानी मे खड़ी होकर अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्ध्य दिया। छठ मईया के पूजन अर्चन के लिए महिलाएं अपने साथ टोकरी में विभिन्न प्रकार के फल, फूल, नारियल, गाय का दूध, रक्षा, रोली, हल्दी, सिन्दूर आदि पूजन सामग्री लेकर छठी मईया की गीत गाते हुए गाजे बाजे के साथ पोखरे पर पहुंच कर पानी में खड़ी होकर श्रृंगार करके और दीप जलाकर डूबते हुए सूर्य भगवान को अर्घ दिया तथा छठ मईया से मन्नते मांगी । इस दौरान पोखरे के घाटों पर हजारों दर्शकों तथा श्रद्धालुओ की हजारो की संख्या में भीड़ उमड़ी रही। उपस्थित बच्चों ने गोले, पटाखे, छुरछुरिया छोड़ कर जश्न मनाये। समाज सेवियों द्वारा जलपान चाय, काफी की ब्यवस्था की गयी थी, पोखरे पर मेले जैसा दृश्य दिखाई दे रहा था, दीदारगंज के पल्थी पोखरे पर पल्थी, चकिया, तिघरा, बिहटा, बनपुरवा, हड़वा, गद्दोपुर, दरियापुर, सरावां आदि गांवों की महिलाओ ने आकर पूजन अर्चना की। मेले में शन्ति व्यवस्था को बनाये रखने हेतु दीदारगंज थाने के निरीक्षक अखिलेश कुमार अपने हमराही पुलिसकर्मियों के साथ लगातार क्षेत्र के तालाबों पर लगे छठी मईया के मेले में भ्रमण करते रहे।

Report Vijay Yadav..

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

कटशहरा में मेडिकल स्टोर के पास कंपोजिट शराब की दुकान स्थानांतरित का विरोध।

कटशहरा में मेडिकल स्टोर के पास कंपोजिट शराब की दुकान स्थानांतरित का विरोध ब्यूरो चीफ़ सुनील गुप्ता की रिपोर्ट हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के कटशहरा

Read More »

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान।

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान जिलाधिकारी डॉ इंद्रमणी त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिषेक

Read More »

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण   औरैया। आगामी उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की

Read More »

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज   हरपुर-बुदहट

Read More »