Satyavan Samachar

 अपर जिलाधिकारी महेंद्र पाल सिंह ने जनपद में धान की फसल का उत्पादन जानने के लिए तहसील अजीतमल के राजस्व ग्राम अकबरपुर में कृषक इशरथ खां के खेत में क्रॉप कटिंग कराई।

 अपर जिलाधिकारी महेंद्र पाल सिंह ने जनपद में धान की फसल का उत्पादन जानने के लिए तहसील अजीतमल के राजस्व ग्राम अकबरपुर में कृषक इशरथ खां के खेत में क्रॉप कटिंग कराई। उन्होंने त्रिभुजाकार मानक में क्राप कटिंग करने पर 17.870 किलोग्राम धान की पैदावार का पता चला। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत कृषकों को क्षतिपूर्ति का भुगतान करने के लिए क्राप कटिंग आंकड़ों का अत्यधिक महत्व होता है। इस दौरान अपर जिलाधिकारी ने किसान भाईयों से सीधा संवाद स्थापित किया और अपने नजदीक के क्रय केन्द्र पर धान बेचने हेतु कृषकों से अपील भी की। उन्होने कहा कि सरकारी धान क्रय केन्द्र पर कृषक भाई धान बेचे ताकि उन्हें उचित मूल्य मिल सके।
इस अवसर पर तहसीलदार अजीतमल जितेश वर्मा, राजस्व निरीक्षक, बीमा कंपनी प्रतिनिधि सहित अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Report Youraj Singh..

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

कटशहरा में मेडिकल स्टोर के पास कंपोजिट शराब की दुकान स्थानांतरित का विरोध।

कटशहरा में मेडिकल स्टोर के पास कंपोजिट शराब की दुकान स्थानांतरित का विरोध ब्यूरो चीफ़ सुनील गुप्ता की रिपोर्ट हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के कटशहरा

Read More »

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान।

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान जिलाधिकारी डॉ इंद्रमणी त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिषेक

Read More »

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण   औरैया। आगामी उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की

Read More »

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज   हरपुर-बुदहट

Read More »