Satyavan Samachar

अवैध कब्जा न हटने से अन्नपूर्णा भवन का निर्माण अधर में। प्रधान ने उठाई आवाज़?

आजमगढ़ फूलपुर स्थानीय तहसील के शेखवलिया मटियार में रामलीला मैदान, खेल मैदान और अन्नपूर्णा भवन की जमीन से अवैध कब्जा न हटाये जाने का आरोप

Read More »

डा. अनूप पटेल ने सैकड़ो समर्थको के साथ थामा चंद्रशेखर आजाद का हाँथ !

संविधान की रक्षा और जाति-जनगणना के लिये पूरे देश मे होगा आंदोलन- डा. पटेल

फतेहपुर मे कार्यक्रम सामाजिक न्याय महासम्मेलन मे आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद चंद्रशेखर आजाद के समक्ष डा. अनूप पटेल अपने सैकड़ो समर्थको के साथ आसपा मे शामिल हो गये. चंद्रशेखर आजाद ने ख़ुशी जाहिर करते हुये कहा कि डा. अनूप पटेल प्रदेश मे सामाजिक न्याय आंदोलन, जाति-जनगणना मुहिम के प्रमुख चेहरे रहे है. उनके आने बुंदेलखंड मे पार्टी मजबूती से आगे बढ़ेगी.

डा. अनूप पटेल उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रवक्ता और राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा के नेशनल कोऑर्डिनेटर रह चुके है. डा. पटेल वर्तमान मे ओबीसी महासभा के राष्ट्रीय संगठन प्रभारी भी है.

इससे पहले डा. अनूप पटेल ने बाँदा मे “देश मांगे जाति-जनगणना” का विशाल कार्यक्रम आयोजित किया था जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे चंद्रशेखर आजाद शामिल हुये थे. तभी आजाद ने कहा था आने वाले दिनों मे डा. पटेल को प्रदेश स्तर पर नेतृत्व दिया जायेगा.

डा. पटेल के साथ ही भाजपा के वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर पटेल जी, सामाजिक न्याय मोर्चा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष आशुतोष भारतीय नागरिक ने भी अपने साथियो के साथ पार्टी ज्वाइन किया.

डा. पटेल ने कहा कि सड़क से संसद तक चंद्रशेखर ही एक मात्र नेता है जो सामाजिक न्याय और जाति-जनगणना की मांग को लेकर मुखर है. बुंदेलखंड मे बहुजन समाज को इकठ्ठा करके राजनैतिक परिवर्तन का प्रयास जारी रहेगा.

डा. पटेल के पार्टी ज्वाइन करने पर आसपा के पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया है.

Report Saikh Faizur Rahman..

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

अवैध कब्जा न हटने से अन्नपूर्णा भवन का निर्माण अधर में। प्रधान ने उठाई आवाज़?

आजमगढ़ फूलपुर स्थानीय तहसील के शेखवलिया मटियार में रामलीला मैदान, खेल मैदान और अन्नपूर्णा भवन की जमीन से अवैध कब्जा न हटाये जाने का आरोप

Read More »

आज की ताजा खबर………. ।

ब्रेकिंग सहजनवां उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक (भूमि विकास बैंक) शाखा सहजनवां के शाखा अध्यक्ष चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी की निर्विरोध जीत ग्राम

Read More »

थाने से 500 मीटर दूर ‘नशे का हाइवे’! स्कूल के सामने शराब की दुकान, NH-28 पर माफियाओं का खुला कब्ज़ा।

थाने से 500 मीटर दूर ‘नशे का हाइवे’! स्कूल के सामने शराब की दुकान, NH-28 पर माफियाओं का खुला कब्ज़ा नगर पंचायत के सरकारी भूमि

Read More »

श्री बालाजी एग्रो इंडस्ट्रीज राइस मिल से धान चोरी करने वाला हिस्ट्रीशीटर साथी के साथ गिरफ्तार, 10 बोरा धान बरामद, भेजा जेल।

श्री बालाजी एग्रो इंडस्ट्रीज राइस मिल से धान चोरी करने वाला हिस्ट्रीशीटर साथी के साथ गिरफ्तार, 10 बोरा धान बरामद, भेजा जेल हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र

Read More »