Satyavan Samachar

झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ चलेगा गांव-गांव अभियान- सीएमओ

दीदारगंज-आजमगढ़।आजमगढ़ जनपद के लालगंज तहसील क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टरों की भरमार है जिसके कारण आम गरीब लोग गंभीर बीमारियों का शिकार होते जा रहे हैं। लोगों के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री ने झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही करने का निर्देश दिया है। जिसके लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी नोडल डिप्टी सीएमओ के नेतृत्व में ब्लॉक प्रभारीयो की संयुक्त टीम बनाकर गांव-गांव अभियान चलाने के लिए निर्देशित किया है।आपको बता दें कि लालगंज में जहां स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार झोलाछाप डॉक्टरों पर अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई करने की बात कही जाती है, वहीं दिनों दिन झोलाछाप डॉक्टरों की संख्या बढ़ती जा रही है, जिसका शिकार आम गरीब लोग हो रहे हैं। मानक के विपरीत दवा देने के कारण लिवर, कैंसर, गुर्दा आदि जैसे गंभीर बीमारी से लोग ग्रसित हो जा रहे हैं। जिससे कि उनकी असामयिक मृत्यु हो रही है। इसको देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने ब्लॉकों के नोडल डिप्टी सीएमओ के साथ क्षेत्रीय चिकित्सा प्रभारी की संयुक्त टीम बनाकर गांव-गांव अभियान चला कर झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। यही नहीं ऐसे चिकित्सकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए भी निर्देशित किया गया है।

हालांकि सूत्रों की माने तो जनपद में दिनों दिन झोला छाप डॉक्टरों की भरमार,स्वास्थ्य विभाग की नाकामी के चलते होती जा रही है। यह भी कहा जा रहा है की जांच करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम जाती है और उनको डरा धमका कर वसूली करके चली आती है, जिससे वह फिर से लोगों को गंभीर बीमारियों में झोंकने के लिए लग जाते हैं। यह भी बताया जा रहा है कि कई अवैध हॉस्पिटलों से महीने की रकम भी वसूली जाती है कार्रवाई के नाम पर टीम बैठा कर मामले को रफा दफा कर दिया जाता है।

इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि किसी भी हाल में झोलाछाप डॉक्टर स्वीकार नहीं किया जायेगा और उनके खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। अब विशेष अभियान चलाकर गांव-गांव ऐसे झोला छाप डॉक्टरों को चिन्हित किया जाएगा,जिससे उन पर अंकुश लगाया जा सके।उन्हें किसी भी हाल में बक्सा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ एफआईआर तक की भी कार्यवाही की जाएगी।

Ajay Yadav
Author: Ajay Yadav

Read More

कटशहरा में मेडिकल स्टोर के पास कंपोजिट शराब की दुकान स्थानांतरित का विरोध।

कटशहरा में मेडिकल स्टोर के पास कंपोजिट शराब की दुकान स्थानांतरित का विरोध ब्यूरो चीफ़ सुनील गुप्ता की रिपोर्ट हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के कटशहरा

Read More »

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान।

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान जिलाधिकारी डॉ इंद्रमणी त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिषेक

Read More »

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण   औरैया। आगामी उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की

Read More »

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज   हरपुर-बुदहट

Read More »