Satyavan Samachar

आजमगढ़ पुलिस द्वारा खोए हुए कुल 100 एण्ड्रायड मोबाइल फोन (कीमत लगभग 18 लाख रूपया ) किया गया बरामद !

आजमगढ़ पुलिस द्वारा खोए हुए कुल 100 एण्ड्रायड मोबाइल फोन (कीमत लगभग 18 लाख रूपया ) किया गया बरामद; वर्ष 2024 में अब तक कुल 818 एण्ड्रायड मोबाइल फोन (कीमत लगभग 01 करोड़ 29 लाख रूपया) बरामद कर स्वामियों को किये जा चुके है सुपुर्द ।

अवगत कराना है कि हेमराज मीना, पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में जनपद आजमगढ़ में नागरिकों के गुमशुदा/खोये हुए मोबाइल फोन बरामद किये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में गुमशुदा मोबाइल धारकों द्वारा सी0ई0आई0आर पोर्टल पर आनलाइन अपनी शिकायत दर्ज की जाती है, जिन्हे बरामद करने हेतु आशीष पाण्डेय सीसीटीएनएस प्रभारी जनपद आजमगढ़ को निर्देशित किया गया था।
➡ जनपद में माह फरवरी 2024 से गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें गुमशुदा मोबाइल धारकों द्वारा सी0ई0आई0आर पोर्टल पर आनलाइन अपनी शिकायत दर्ज की जाती है।
➡ आजमगढ़ पुलिस द्वारा माह फरवरी से अगस्त 2024 तक कुल 718 एण्ड्रायड मोबाइल फोन (कीमत लगभग 01 करोड़ 11 लाख रूपयें) बरामद कर मोबाइल फोन स्वामियों को सुपुर्द किये जा चुके है। जिसके क्रम में-
➡ माह सितम्बर 2024 में आजमगढ़ पुलिस द्वारा जनपद में खोए हुए कुल 100 एण्ड्रायड मोबाइल फोन (कीमत लगभग 18 लाख रूपया) को सी0ई0आई0आर0 पोर्टल के माध्यम से बरामद किया गया हैं ।
➡ आज दिनांक 13.10.2024 को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ग्रामीण चिराग जैन द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन आजमगढ़ में बरामद एण्ड्रायड मोबाइल फोन को प्रत्येक स्वामियों को सुपुर्द किया गया हैं।
➡इस तरह विगत 08 माह में कुल 818 एण्ड्रायड मोबाइल फोन (कीमत लगभग 01 करोड़ 29 लाख रूपये) को बरामद कर मोबाइल फोन स्वामियों को सुपुर्द किया गया है।

Ajay Yadav
Author: Ajay Yadav

Read More

आस्ताना आलिया समदिया मिस्बाहिया में अक़ीदत के साथ हुई ख्वाजा बंदा नवाज़ की सालाना फातिहा,रोजा इफ्तार का एहतिमाम।

आस्ताना आलिया समदिया मिस्बाहिया में अक़ीदत के साथ हुई ख्वाजा बंदा नवाज़ की सालाना फातिहा,रोजा इफ्तार का एहतिमाम असर की नमाज के बाद हुई फातिहा,

Read More »

यज्ञ में सब्जी लेकर पहुंचे मैजिक वाहन से दबकर 6 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने किया हंगामा मौके पर पहुंची तीन थाना की पुलिस।

यज्ञ में सब्जी लेकर पहुंचे मैजिक वाहन से दबकर 6 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने किया हंगामा मौके पर पहुंची तीन थाना की

Read More »

गोरखपुर सहजनवां में चकबंदी के दौरान बंद हुआ सर्वजनिक रास्ता, जांच के बाद हटाने का निर्देश।

गोरखपुर सहजनवां में चकबंदी के दौरान बंद हुआ सर्वजनिक रास्ता, जांच के बाद हटाने का निर्देश सहजनवां (गोरखपुर)।  सहजनवां तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा बड़गो

Read More »