Satyavan Samachar

थाने में घुसकर थानाध्यक्ष को पीटा, वर्दी फाड़ी, तोड़ दी अंगुली !

बहराइच:-  बौंडी थाने में बुधवार की देर रात कुछ लोगों को किसी आपराधिक मामले में पूछताछ को लाया गया था। कोदही के ग्राम प्रधान के भाई विक्रम चौहान की अगुवाई में एक दर्जन से अधिक हमलावरों ने थाने में एसएचओ के कमरे में घुसकर मारपीट की जिससे एसएचओ की वर्दी फट गई। उनके शरीर में चोटें आई। हाथ की एक उंगली भी फ्रेक्चर हो गई। इस मामले में एसएचओ की तहरीर पर संज्ञेय धाराओं के तहत केस दर्ज कराया गया है।


बौंडी थाने में ईदू पुत्र नदीम की ओर से बुधवार को दी गई तहरीर पर छह लोगों को पुलिस पूछताछ को थाने लाई थी। बुधवार रात में लगभग साढ़े नौ बजे कोदही गांव निवासी विक्रम चौहान अपने कुछ साथियों के साथ पहुंचा। पकड़े गए लोगों को तत्काल छोड़ने को कहा। इसी कहासुनी के दौरान कोदही के ग्राम प्रधान मनी राम चौहान पहुंचे तो एसएचओ ने उनसे विक्रम चौहान के अभद्र व्यवहार के बारे में बताकर उसे कार्यालय से बाहर जाने को कहा गया। इसी दौरान विक्रम के और साथी पहुंचे। उन्होंने एसएचओ पर हमला कर दिया। इससे उनकी वर्दी फट गई। एक उंगली की हड्डी फ्रेक्चर हो गई। शरीर में भी चोटें आई। एसएचओ ने बताया कि उन्होंने इस मामले में विक्रम व अन्य अज्ञात लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कराया गया है।

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान।

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान जिलाधिकारी डॉ इंद्रमणी त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिषेक

Read More »

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण   औरैया। आगामी उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की

Read More »

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज   हरपुर-बुदहट

Read More »

इलाज कराकर वापस घर जा रही महिला को रास्ते में घेर कर आरोपितों ने मारपीट कर किया घायल,दी जान-माल की धमकी, चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

इलाज कराकर वापस घर जा रही महिला को रास्ते में घेर कर आरोपितों ने मारपीट कर किया घायल,दी जान-माल की धमकी, चार लोगों के खिलाफ

Read More »