Satyavan Samachar

पुलिस अधीक्षक ने किया नकली नोट वाले गिरोह का पर्दाफाश।

औरैया ब्रकिंग  पुलिस अधीक्षक ने किया नकली नोट वाले गिरोह का पर्दाफाश ठग कार में लगाते थे लाल नीली बत्ती कार में लगा था जज

Read More »

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने सभी मंत्रियों की बुलाई आपात बैठक!

दिल्ली की नई CM आतिशी ने रविवार (29 सितंबर) को आम आदमी पार्टी सरकार की सभी मंत्रियों के बैठक बुलाई है। सूत्रों के मुताबिक सीएम कार्यालय की ओर से जारी सूचना बताया गया है कि यह बैठक दिल्ली सचिवालय में होगी। बताया जा रहा है कि सीएम आतिशी ने यह बैठक आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की ओर से एक चिट्ठी मिलने के बाद बुलाई है।
दरअसल, अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में विकास के रुके हुए कार्यों को लेकर एक चिट्ठी सीएम आतिशी को लिखी थी। बताया गया है कि इसे लेकर मंत्रियों की बैठक में आज चर्चा होगी। बताया जा रहा है कि दिल्ली के सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मसलों को लेकर काफी सक्रिय हो गए हैं। आतिशी का सीएम बनने के बाद उन्होंने दिल्ली में रुके हुए विकास कार्यों को पूरा कराने पर सबसे ज्यादा जोर दे रहे हैं।

इसको लेकर वो दिल्ली विश्वविद्यालय के सड़कों सहित कई एरिया में विकास कार्यों का मौके पर जाकर निरीक्षण कर चुके हैं। इस दौरान उनके साथ सीएम आतिशी और मनीष सिसोदिया सहित पार्टी के अन्य नेता भी मौजूद हैं।

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

मां–बेटी हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा परिवार के ही युवक ने लूट के लिए दी दोहरी मौत, नशे में कर दी हथौड़े से वार।

मां–बेटी हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा परिवार के ही युवक ने लूट के लिए दी दोहरी मौत, नशे में कर दी हथौड़े से वार

Read More »

दिशा की बैठक में प्रमुख विभागों द्वारा किए गए नवाचारों का प्रस्तुतीकरण किया जाए साथ ही स्वयं जानकारी कराये उपलब्ध।

दिशा की बैठक में प्रमुख विभागों द्वारा किए गए नवाचारों का प्रस्तुतीकरण किया जाए साथ ही स्वयं जानकारी कराये उपलब्ध। बैठक में एजेंडा बिंदुओं के

Read More »