Satyavan Samachar

मुबारकपुर थाना : दुष्कर्म के फर्जी मुकदमें मे फंसाने के नाम पर फ्राड हुए 80,000/- रूपये कराये गये वापस ।

मुबारकपुर थाना : दुष्कर्म के फर्जी मुकदमें मे फंसाने के नाम पर फ्राड हुए 80,000/- रूपये वापस कराये गये।
अवगत करना है कि दिनांक 22.07.2024 को आवेदक प्रशांत कुमार यादव पुत्र दीपचन्द यादव निवासी ग्राम सुराई थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ द्वारा थाना मुबारकपुर पर प्रा0 पत्र दिया गया था कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन करके आवेदक के भाई जो विदेश मे रहते है उसको दुष्कर्म के मुकदमें में फंसाने की झूठी बात बताकर आवेदक को डरा धमा कर कुल 80,000/- रूपये की ठगी कर लिया। जिसके सम्बन्ध में कम्प्यूटर ऑपरेटर मेहताब आलम ने त्वरीत कार्यवाही करते हुए साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराया गया।
रूपया वापसी का विवरण- पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ हेमराज मीना द्वारा साइबर ठगी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में कम्प्यूटर ऑपरेटर मेहताब आलम मय टीम द्वारा एनसीआरपी पोर्टल व साइबर सेल की मदद से फ्रॉड के खाता (UNION BANK OF INDIA) मे रूपये होल्ड कराया गया तथा दिनांक 03.08.2024 को मु0अ0सं0- 300/2024 धारा 318(4) BNS व 66D आईटी एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।
➡ जिसके क्रम में मा0 न्यायालय आजमगढ़ से रुपये वापसी का आदेश प्राप्त कर (UNION BANK OF INDIA) के नोडल अधिकारी को जरिये मेल प्रेषित किया गया तथा दिनांक 18.09.2024 को आवेदक प्रशांत कुमार यादव के बैंक खाता मे कुल 80,000/- रूपया (REFUND) अवमुक्त कराया गया ।
रुपये वापस कराने वाली पुलिस टीम- निरीक्षक अपराध अखिलेश कुमार शुक्ल, कम्प्यूटर ऑपरेटर मेहताब आलम, महिला आरक्षी दीक्षा मिश्रा थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ।

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

सपा जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम के रहते संगठन धराशायी, समाजवादी पार्टी कमजोर!

सपा जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम के रहते संगठन धराशायी, समाजवादी पार्टी कमजोर! औरैया। जनपद औरैया में समाजवादी पार्टी गंभीर नेतृत्व संकट से गुजर रही

Read More »

26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारी ने पैदल यात्रा निकाली

गणतंत्र दिवस जिला औरैया नगर पंचायत बाबरपुर और नवीन नगर के प्राथमिक विद्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह उत्साह पूर्वक मनाया गया इस अवसर पर नगर

Read More »

Today Big Breaking News बड़ी खबरें….

➡लखनऊ- ठाकुरगंज TB संयुक्त अस्पताल के मरीजों को राहत, परचे के लिए लाइन में नहीं लगना पड़ेगा, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सिस्टम की शुरुआत, डिजिटल इंडिया के

Read More »

सुबह की बड़ी खबरें…

➡लखनऊ- रोहतास ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, निवेशकों से अरबों की ठगी का आरोप, ED ने 350 करोड़ की 77 संपत्तियां जब्त, संपत्तियां 158.85

Read More »