Satyavan Samachar

एडल्ट कफ सिरप पीने से मासूम की मौत, प्रशासन ने दिखाई संवेदनशीलता.

एडल्ट कफ सिरप पीने से मासूम की मौत, प्रशासन ने दिखाई संवेदनशीलता बिधूना, औरैया। जनपद में एडल्ट कफ सिरप पीने से एक मासूम बच्चे की

Read More »

भारतीय हॉकी टीम की ऐतिहासिक विजय पर सीएम योगी ने दी बधाई !!

भारतीय हॉकी टीम की ऐतिहासिक विजय पर सीएम योगी ने दी बधाई

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में मिली खिताबी जीत को सीएम ने बताया अद्भुत, असाधारण, अतुल्य

इतिहास रचने वाली भारतीय टीम के हर सदस्य का किया अभिनंदन, की इतिहास गढ़ते रहने की कामना

लखनऊ, 17 सितंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एशियन चैंपियंस हॉकी प्रतियोगिता में भारतीय टीम की ऐतिहासिक विजय को अदभुत और असाधारण करार देते हुए पूरी टीम को बधाई दी है। सीएम योगी ने एक्स पर @TheHockeyIndia को मेंशन करते हुए लिखा, “अद्भुत, असाधारण, अतुल्य…, भारतीय हॉकी टीम को पांचवीं बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी जीतने की हार्दिक बधाई। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर समूचा भारत आह्लादित है। इतिहास रचने वाली भारतीय टीम के हर सदस्य का अभिनंदन। नव इतिहास गढ़ते रहें…जय हिंद।” उल्लेखनीय है कि एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में भारतीय हॉकी टीम ने चीन को 1-0 से हराकर पांचवीं बार खिताब अपने नाम किया है। भारत के लिए एकमात्र गोल जुगराज सिंह ने किया।

Report Saikh Faizur Rahman

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

एडल्ट कफ सिरप पीने से मासूम की मौत, प्रशासन ने दिखाई संवेदनशीलता.

एडल्ट कफ सिरप पीने से मासूम की मौत, प्रशासन ने दिखाई संवेदनशीलता बिधूना, औरैया। जनपद में एडल्ट कफ सिरप पीने से एक मासूम बच्चे की

Read More »

शादी का प्रलोभन देकर नाबालिग को भगाने वाला आरोपी हिरासत में।

थाना अतरौलिया दिनांक- 11.12.2025 शादी का प्रलोभन देकर नाबालिग को भगाने वाला आरोपी हिरासत में पूर्व की घटना- दिनांक 03.04.2025 को वादी मुकदमा द्वारा थाना

Read More »