Satyavan Samachar

एडल्ट कफ सिरप पीने से मासूम की मौत, प्रशासन ने दिखाई संवेदनशीलता.

एडल्ट कफ सिरप पीने से मासूम की मौत, प्रशासन ने दिखाई संवेदनशीलता बिधूना, औरैया। जनपद में एडल्ट कफ सिरप पीने से एक मासूम बच्चे की

Read More »

आजमगढ़ के नए जिलाधिकारी होंगे नवनीत चहल ,आजमगढ़ सहित 13 आईएएस अधिकारियों का हुआ तबादला

लखनऊ। प्रदेश सरकार ने 13 आईएएस अफसरों को इधर से उधर कर दिया है। कई जिलो के डीएम बदले गए हैं। सीपी सिंह लखनऊ के नए जिलाधिकारी बनाए गए हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि नियुक्ति विभाग ने पारदर्शिता के तमाम दावों के बावजूद मीडिया को तबादला सूची नहीं जारी की। इससे तमाम तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं। इस बारे में प्रमुख सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक एम. देवराज को भी कई बार फोन किया गया एवं व्हाट्सएप मैसेज भी भेजा गया, लेकिन उन्होंने कोई उत्तर नहीं दिया। जानकारी के मुताबिक,निधि गुप्ता अमरोहा की डीएम, घनश्याम मीना हमीरपुर, दिनेश जौनपुर और रविंद्र मंडेर प्रयागराज के डीएम बनाए गए हैं। अरविंद भंगारी आगरा और नवनीत चहल आजमगढ़ के डीएम बने हैं। अरविंद चौहान को शामली का डीएम बनाया गया है। भानु चंद्र गोस्वामी को प्रभारी राहत आयुक्त के पद पर तैनाती दी गई है। चंद्र प्रकाश सिंह अभी तक बुलंदशहर के डीएम थे। भानु चंद्र गोस्वामी आगरा के डीएम थे। अरविंद कुमार चौहान अभी तक प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष थे। इसके अलावा पीसीएस देवेंद्र पाल सिंह बदायूं के नए नगर मजिस्ट्रेट बने हैं।

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

एडल्ट कफ सिरप पीने से मासूम की मौत, प्रशासन ने दिखाई संवेदनशीलता.

एडल्ट कफ सिरप पीने से मासूम की मौत, प्रशासन ने दिखाई संवेदनशीलता बिधूना, औरैया। जनपद में एडल्ट कफ सिरप पीने से एक मासूम बच्चे की

Read More »

शादी का प्रलोभन देकर नाबालिग को भगाने वाला आरोपी हिरासत में।

थाना अतरौलिया दिनांक- 11.12.2025 शादी का प्रलोभन देकर नाबालिग को भगाने वाला आरोपी हिरासत में पूर्व की घटना- दिनांक 03.04.2025 को वादी मुकदमा द्वारा थाना

Read More »