Satyavan Samachar

बाढ़ को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी डॉ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने??

औरैया 13 सितम्बर 2024- बाढ़ को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी डॉ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने यमुना नदी के सिकरोड़ी पुल पर पहुंचकर बढ़ते जलस्तर का अवलोकन किया तथा ग्राम सिकरोड़ी एवं गोहानी कला में बाढ़ के दौरान होने वाले जल भराव के स्थलों का निरीक्षण किया तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि लगातार रहकर नजर बनाए रखें। उन्होंने ग्राम प्रधान पप्पी तिवारी से बाढ़ के दौरान आने वाली समस्याओं तथा उनके संबंध में स्थानीय स्तर पर की जाने वाली व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यदि जलस्तर अधिक बढ़ता है और बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होती है तो जल के तरफ न जाएं और उसके संबंध में सभी को अवगत भी कराये, साथ ही जिला प्रशासन के अधिकारी/कर्मचारी भी उपस्थित रहकर बाढ़ राहत बचाव के संबंध में हर संभव निदान कराएंगे इसके लिए आप सभी को भी सतर्क रहने की आवश्यकता है जिससे किसी प्रकार की जनहानि /पशुहानि न होने पाए। जिला प्रशासन द्वारा सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं इसलिए घबराने की आवश्यकता नहीं है जल स्तर के बढ़ने पर ऊंचे स्थानों पर पहुंचे जिससे पानी न पहुंचने पाए। उन्होंने संबंधितों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने के साथ साथ विघुत की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी अजीतमल अमित कुमार त्रिपाठी, तहसीलदार अजीतमल जितेश वर्मा, लेखपाल तथा पुलिस विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Md Shakeel Auraiya 

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

सपा जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम के रहते संगठन धराशायी, समाजवादी पार्टी कमजोर!

सपा जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम के रहते संगठन धराशायी, समाजवादी पार्टी कमजोर! औरैया। जनपद औरैया में समाजवादी पार्टी गंभीर नेतृत्व संकट से गुजर रही

Read More »

26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारी ने पैदल यात्रा निकाली

गणतंत्र दिवस जिला औरैया नगर पंचायत बाबरपुर और नवीन नगर के प्राथमिक विद्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह उत्साह पूर्वक मनाया गया इस अवसर पर नगर

Read More »

Today Big Breaking News बड़ी खबरें….

➡लखनऊ- ठाकुरगंज TB संयुक्त अस्पताल के मरीजों को राहत, परचे के लिए लाइन में नहीं लगना पड़ेगा, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सिस्टम की शुरुआत, डिजिटल इंडिया के

Read More »

सुबह की बड़ी खबरें…

➡लखनऊ- रोहतास ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, निवेशकों से अरबों की ठगी का आरोप, ED ने 350 करोड़ की 77 संपत्तियां जब्त, संपत्तियां 158.85

Read More »