Satyavan Samachar

श्रीनगर ,(जम्मू कश्मीर) भूकंप के दो झटकों से दहली कश्मीर घाटी !

श्रीनगर ,(जम्मू कश्मीर) कश्मीर घाटी में मंगलवार को लगातार भूकंप के दो झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.9 और 4.8 दर्ज की गई है। हालांकि, इस भूकंप के कारण जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।मौसम विभाग के निदेशक मुख्तार अहमद ने बताया कि पहला भूकंप सुबह 6:45 बजे आया,

जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.9 थी। भूकंप का केंद्र जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में था और इसकी गहराई जमीन से 5 किलोमीटर नीचे थी।वहीं, दूसरा भूकंप सुबह 6:52 बजे आया और इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.8 थी। दूसरे भूकंप का केंद्र भी बारामूला जिले में था और इसकी गहराई 10 किलोमीटर नीचे थी।

बड़ी खबर

मौसम विभाग के मुताबिक, भूकंप का असर पूरी कश्मीर घाटी में महसूस किया गया है। भूकंप के झटकों के बाद घरों में मौजूद लोग बाहर निकल आए। प्रांतीय अधिकारियों ने कहा है कि अभी तक घाटी में जान-माल के नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं आई है।बता दें कि कश्मीर घाटी भूकंप संभावित क्षेत्र में स्थित है। 8 अक्टूबर, 2005 को कश्मीर में 7.6 तीव्रता का भूकंप आया था। इस भीषण भूकंप ने कश्मीर में तबाही मचाई थी, जिसमें 80,000 से अधिक लोग मारे गए थे।

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान।

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान जिलाधिकारी डॉ इंद्रमणी त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिषेक

Read More »

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण   औरैया। आगामी उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की

Read More »

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज   हरपुर-बुदहट

Read More »

इलाज कराकर वापस घर जा रही महिला को रास्ते में घेर कर आरोपितों ने मारपीट कर किया घायल,दी जान-माल की धमकी, चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

इलाज कराकर वापस घर जा रही महिला को रास्ते में घेर कर आरोपितों ने मारपीट कर किया घायल,दी जान-माल की धमकी, चार लोगों के खिलाफ

Read More »