Satyavan Samachar

बिजली गिरने से वृद्ध की मौत, मछली मारने गये तीन लोग बिजली की चपेट में आने से हुआ..

आजमगढ़़। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के दाऊदपुर गांव में मंगलवार को दोपहर लगभग ढाई बजे गरज चमक के साथ हो रही बारिश के दौरान गिरी बिजली से एक वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। 

जबकि नदी में कटिया लेकर मछली मार रहे तीन युवक बिजली की चपेट में आकर झुलस गए। जिन्हें सीएचसी मुबारकपुर में भर्ती कराया गया है। वहीं बिजली गिरने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने वृद्ध के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार की दोपहर दाऊदपुर गांव निवासी कुबेर राम (65) खेत पर गया था। तभी तेज हवा चलने लगी और गरज चमक के साथ बारिश होने लगी। इस दौरान गिरी बिजली की चपेट में आकर कुबेर राम की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक पांच पुत्र व दो पुत्री का पिता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। वहीं मुबारकपुर थाना क्षेत्र के ही पियरोपुर गांव में तमसा नदी के किनारे मुबारकपुर नगर के मोहल्ला पुरा रानी निवासी जर्रार हुसेन (25), आजम (42) और सरफराज (26) मछली मारने गये थे। नदी के किनारे बैठ कर कटिया से मछली फंसा रहे थे। तभी बारिश शुरू हो गई। 

बारिश शुरू होने के बाद भी यह लोग नदी के किनारे बैठकर मछली फंसाने में जुटे रहे। इसी दौरान वहां बिजली गिरी और तीनों झुलस गए। ग्रामीणों ने जब देखा तो वह भागकर वहां पहुंचे और तीनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुबारकपुर में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों द्वारा तीनों का उपचार किया जा रहा है।

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

धोखाधड़ी से अर्जित धन से क्रय की गई लगभग 50 लाख रुपये मूल्य की भूमि कुर्क।

जनपद – आज़मगढ़ डॉ0 अनिल कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा अपराध व अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने के निर्देश के क्रम में वादी

Read More »

अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, बाइक सवार युवक की हुई मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल।

अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, बाइक सवार युवक की हुई मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल आजमगढ़ जनपद के रौनापार थाना

Read More »

आजमगढ़ : युवक ने फांसी लगाकर दी जान, मोबाइल पर बात करने के बाद उठाया कदम।

किराए के मकान में रहता था, हिमांशु अस्पताल में करता था नौकरी आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के पठखौली मोहल्ले में गुरुवार शाम एक 25 वर्षीय

Read More »

गांव में नागिन का फिल्मी स्टाइल में ड्रामा! असलियत में था सिर्फ़ एक फिल्मी इश्क़ का दांव।

ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया इश्क की अनोखी साजिश! यूपी के औरैया में लड़की गायब, गांव में नागिन का फिल्मी स्टाइल में ड्रामा! असलियत में था सिर्फ़

Read More »