Satyavan Samachar

रोड ऐक्सिडेंट में चालक की मौके पर ही मौत 4 अन्य लोग घायल

मार्टिनगंज/आजमगढ़

मार्टिनगंज तहसील अंतर्गत सरायमीर थाना के बस्ती में सुबह करीब डेढ़ बजे स्विफ्ट डिजायर कार का अचानक एक्सीडेंट होने से वाहन चालक की मौत हो गई वहीं स्थानीय लोगों ने बताया की पड़ोसी ग्राम सभा सिकरौर सहबरी निवाशी राजकुमार सिंह उर्फ सन्नी पुत्र स्व सैलेंद्र सिंह उर्फ मुन्ना अपने मां गीता देवी को फूलपुर दवा दिलाने हेतु जा रहे थे और जैसे ही बस्ती चौक के समीप पहुंचे तभी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई जिससे वाहन चालक आनंद मिश्रा उर्फ बब्लू उम्र करीब 42 वर्ष पुत्र नरेंद्र नारायण मिश्रा की मौके पर मौत हो गई जहां घटना की जानकारी होते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच कर एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ केंद्र फूलपुर ले गए जहां डॉक्टर ने आनंद मिश्रा को डेथ साबित कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया और अन्य घायलों की हालत नाजुक देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। बताते चलें की सुबह करीब 1बजे सिकरौर सहबरी निवाशी राजकुमार सिंह उर्फ सन्नी, अपने भाई रोहन सिंह एवं अपने पड़ोसी बिक्की सोनी जो ग्राम यूसुफपुर खावपुर निवाशी आनंद मिश्रा के निजी न्यू वाहन स्विफ्ट डिजायर से अपनी मां गीता देवी को फूलपुर दवा दिलाने जा रहे थे की रास्ते में एक्सीडेंट होने से सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिसमें आनंद मिश्रा की मौके पर मौत हो गई और बाकी अन्य लोगो का इलाज जिला चिकित्सालय आजमगढ़ में चल रहा है वहीं जानकारों ने बताता की मृतक आनंद के पास एक बेटी उम्र 11वर्ष व बेटा उम्र 14 वर्ष क्लास 9 में पढ़ रहा हैं वहीं घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

Report विजय यादव

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

आस्ताना आलिया समदिया मिस्बाहिया में अक़ीदत के साथ हुई ख्वाजा बंदा नवाज़ की सालाना फातिहा,रोजा इफ्तार का एहतिमाम।

आस्ताना आलिया समदिया मिस्बाहिया में अक़ीदत के साथ हुई ख्वाजा बंदा नवाज़ की सालाना फातिहा,रोजा इफ्तार का एहतिमाम असर की नमाज के बाद हुई फातिहा,

Read More »

यज्ञ में सब्जी लेकर पहुंचे मैजिक वाहन से दबकर 6 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने किया हंगामा मौके पर पहुंची तीन थाना की पुलिस।

यज्ञ में सब्जी लेकर पहुंचे मैजिक वाहन से दबकर 6 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने किया हंगामा मौके पर पहुंची तीन थाना की

Read More »

गोरखपुर सहजनवां में चकबंदी के दौरान बंद हुआ सर्वजनिक रास्ता, जांच के बाद हटाने का निर्देश।

गोरखपुर सहजनवां में चकबंदी के दौरान बंद हुआ सर्वजनिक रास्ता, जांच के बाद हटाने का निर्देश सहजनवां (गोरखपुर)।  सहजनवां तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा बड़गो

Read More »