Satyavan Samachar

रिजर्व पुलिस लाईन आजमगढ़ में पुलिस कर्मियो को दिया गया नये कानून का प्रशिक्षण !

पुलिस महानिदेशक, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 लखनऊ के निर्देश के क्रम में आज दिनांक 23.06.2024 को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य के निर्देशन में रिजर्व पुलिस लाईन आजमगढ़ स्थित सभागार में भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 एवं भारतीय साक्ष्य अधि0 2023 के नये कानून का प्रशिक्षण अपर निदेशक अभियोजन भानू प्रताप पाण्डेय,संयुक्त निदेशक अभियोजन राम सजीवन वर्मा व अभियोजन अधिकारी, सहायक अभियोजन अधिकारी व अन्य अभियोजन अधिकारियो के द्वारा पुलिस कर्मियो को दिया गया ।
➡ अपर निदेशक अभियोजन भानू प्रताप पाण्डेय व संयुक्त निदेशक अभियोजन राम सजीवन वर्मा के द्वारा भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 एवं भारतीय साक्ष्य अधि0 2023 के नये कानून का प्रशिक्षण पुलिस कर्मियो को दिया गया तथा मा0 सर्वोच्च न्यायालय व मा0 उच्च न्यायालय द्वारा पारित निर्णयो व नवीनतम शासनादेशो के बारे में अवगत कराया गया ।
➡ अभियोजन अधिकारी विपीनचन्द्र भास्कर के द्वारा भारतीय न्याय संहिता 2023 के नये कानून प्रशिक्षण पुलिस कर्मियो को दिया गया ।
➡ सहायक अभियोजन अधिकारी प्रभास रंजन गुप्ता के द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 व भारतीय साक्ष्य अधि0 2023 के नये कानून का प्रशिक्षण पुलिस कर्मियो को दिया गया ।
➡ सहायक अभियोजन अधिकारी संजय सिंह के द्वारा भारतीय साक्ष्य अधि0 2023 के नये कानून का प्रशिक्षण पुलिस कर्मियो को दिया गया ।
➡ उक्त प्रशिक्षण में अभियोजन कार्यालय,पुलिस कार्यालय,पुलिस लाईन एवं जनपद के समस्त थानो से लगभग 160 पुलिस कर्मी (प्रधान लेखक, मुख्य आरक्षी व आरक्षीगण) प्रतिभाग कर प्रशिक्षण प्राप्त किये ।

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

कटशहरा में मेडिकल स्टोर के पास कंपोजिट शराब की दुकान स्थानांतरित का विरोध।

कटशहरा में मेडिकल स्टोर के पास कंपोजिट शराब की दुकान स्थानांतरित का विरोध ब्यूरो चीफ़ सुनील गुप्ता की रिपोर्ट हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के कटशहरा

Read More »

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान।

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान जिलाधिकारी डॉ इंद्रमणी त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिषेक

Read More »

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण   औरैया। आगामी उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की

Read More »

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज   हरपुर-बुदहट

Read More »