Satyavan Samachar

झोपड़ी पर पलटा बालू भरा ट्रक, एक ही परिवार के आठ मरे, चालक और हेल्पर को पुलिस ने हिरासत में लिया।

हरदोई जिले में मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में उन्नाव मार्ग पर बालू भरा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झोपड़ी पर पलट गया। घटना में झोपड़ी में सो रहे चार मासूम बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दंपती, उनके चार बच्चे और एक दामाद शामिल हैं। एक बच्ची घायल भी हो गई। मल्लावां कस्बे में उन्नाव मार्ग पर चुंगी नंबर दो के पास सड़क किनारे नट बिरादरी के लोग सड़क किनारे झोपड़ी बनाकर रहते हैं। मंगलवार आधी रात के बाद कानपुर से हरदोई जा रहा बालू भरा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे अवधेश उर्फ बल्ला की झोपड़ी पर पलट गया।

इसकी जानकारी पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों और जेसीबी की मदद से ट्रक सीधा करने के बाद बालू हटवाई, लेकिन तब तक अवधेश उर्फ बल्ला (45), उसकी पत्नी सुधा उर्फ मुंडी (42), पुत्री सुनैना (11) , लल्ला (5) , बुद्धू (4), हीरो (22) उसका पति बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के कासुपेट निवासी करन (25) उसकी पुत्री कोमल उर्फ बिहारी (5) की मौत हो चुकी थी। 

अवधेश की एक पुत्री बिट्टू घटना में घायल हुई है। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्लावां में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ट्रक चालक बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के छिबरामऊ निवासी अवधेश और हेल्पर शहर कोतवाली क्षेत्र के अनंग बेहटा निवासी रोहित को हिरासत में ले लिया है।

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

सपा जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम के रहते संगठन धराशायी, समाजवादी पार्टी कमजोर!

सपा जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम के रहते संगठन धराशायी, समाजवादी पार्टी कमजोर! औरैया। जनपद औरैया में समाजवादी पार्टी गंभीर नेतृत्व संकट से गुजर रही

Read More »

26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारी ने पैदल यात्रा निकाली

गणतंत्र दिवस जिला औरैया नगर पंचायत बाबरपुर और नवीन नगर के प्राथमिक विद्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह उत्साह पूर्वक मनाया गया इस अवसर पर नगर

Read More »

Today Big Breaking News बड़ी खबरें….

➡लखनऊ- ठाकुरगंज TB संयुक्त अस्पताल के मरीजों को राहत, परचे के लिए लाइन में नहीं लगना पड़ेगा, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सिस्टम की शुरुआत, डिजिटल इंडिया के

Read More »

सुबह की बड़ी खबरें…

➡लखनऊ- रोहतास ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, निवेशकों से अरबों की ठगी का आरोप, ED ने 350 करोड़ की 77 संपत्तियां जब्त, संपत्तियां 158.85

Read More »