Satyavan Samachar

8 जून को शक्ति भवन एवं प्रदेश भर के डिस्कॉम मुख्यालयों पर आयोजित होगी पेंशन अदालत

सेवानिवृत्त कार्मिकों की समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के लिए त्रैमासिक आयोजित की जा रही पेंशन अदालत

पेंशनर अपनी समस्या का जल्द समाधान पाने के लिए पेंशन अदालत में कर सकते हैं अप्लाई

 

लखनऊ, 1 जून। सेवानिवृत्त कार्मिकों की समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के लिए 8 जून को उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन (यूपीपीसीएल) मुख्यालय शक्ति भवन एवं प्रदेश भर के डिस्कॉम मुख्यालयों पर पेंशन अदालत आयोजित की जाएगी। पेंशन अदालत में वो सेवानिवृत्त कार्मिक अप्लाई कर सकते हैं, जो पेंशन को लेकर किसी तरह की परेशानी झेल रहे हैं और समस्या का समाधान चाहते हैं। उल्लेखनीय है कि हर तीन माह में पेंशन अदालत का आयोजन किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में पेंशन विवादों को समाप्त कर पेंशनरों को लाभ दिलाया जाता है। इससे पूर्व विगत 9 मार्च को पेंशन अदालत का आयोजन किया गया था। 

 

त्वरित निस्तारण का मिलेगा लाभ

यूपीपीसीएल के निदेशक कार्मिक कमलेश बहादुर सिंह ने बताया है कि उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार गोयल के निर्देशों के अनुपालन में सेवानिवृत्त कार्मिकों की समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के लिए त्रैमासिक पेंशन अदालतें आयोजित की जाती हैं, जिसमें पेंशनरों एवं पारिवारिक पेंशनरों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण कराया जा रहा है। इसी क्रम में पेंशन अदालतें कारपोरेशन मुख्यालय सहित डिस्काम मुख्यालयों पर आगामी 8 जून को आयोजित की जाएंगी। उन सभी पेंशन भोगियों से आग्रह है कि यदि पेंशन से संबंधित कोई समस्या है तो इन अदालतों में आकर लाभ उठाएं।

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

सपा जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम के रहते संगठन धराशायी, समाजवादी पार्टी कमजोर!

सपा जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम के रहते संगठन धराशायी, समाजवादी पार्टी कमजोर! औरैया। जनपद औरैया में समाजवादी पार्टी गंभीर नेतृत्व संकट से गुजर रही

Read More »

26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारी ने पैदल यात्रा निकाली

गणतंत्र दिवस जिला औरैया नगर पंचायत बाबरपुर और नवीन नगर के प्राथमिक विद्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह उत्साह पूर्वक मनाया गया इस अवसर पर नगर

Read More »

Today Big Breaking News बड़ी खबरें….

➡लखनऊ- ठाकुरगंज TB संयुक्त अस्पताल के मरीजों को राहत, परचे के लिए लाइन में नहीं लगना पड़ेगा, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सिस्टम की शुरुआत, डिजिटल इंडिया के

Read More »

सुबह की बड़ी खबरें…

➡लखनऊ- रोहतास ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, निवेशकों से अरबों की ठगी का आरोप, ED ने 350 करोड़ की 77 संपत्तियां जब्त, संपत्तियां 158.85

Read More »