Satyavan Samachar

आजमगढ़ 31 मई- लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत..

आजमगढ़ 31 मई- लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत दिनांक 04 जून को पोस्टल बैलेट की मतगणना हेतु नेहरू हाल आजमगढ़ में मतगणना कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में स्टेट लेवल मास्टर ट्रेनर इं0 कुलभूषण सिंह ने बताया कि पोस्टल बैलेट की मतगणना आरओ टेबल पर होगी। प्रत्येक टेबल पर एक एआरओ प्रभारी होंगे तथा प्रत्येक टेबल पर एक माइक्रो आब्जर्वर, एक मतगणना पर्यवेक्षक तथा दो मतगणना सहायक रहेंगे। 

प्रशिक्षण में बताया गया कि सबसे पहले बड़ा लिफाफा 13ग खोलने के बाद लिफाफे के अन्दर निर्वाचक द्वारा घोषणा पत्र 13ए को जांच करने के उपरान्त वैध पाये जाने पर ही मतपत्र वाले लिफाफे 13ख खोला जायेगा। यदि 13ए निर्वाचक द्वारा घोषणा पत्र पर निर्वाचक के हस्ताक्षर हैं, तथा घोषणा पत्र पर सत्यापित करने वाले अधिकारी के हस्ताक्षर हैं, तो 13ख छोटा लिफाफा खोलकर मतपत्र निकालकर वैध पाये गये मतपत्रों का प्रत्याशीवार 50-50 के बन्डल बनाये जायेंगे और गणना शीट पर नोट किये जायेंगे तथा सभी मतगणना अभिकर्ताओं के हस्ताक्षर भी कराये जायेंगे। तदोपरान्त आरओ भी हस्ताक्षर करेंगे। 

पोस्टल बैलेट प्रभारी/डीईएसटीओ आरडी यादव ने बताया कि 69-आजमगढ़ लोक सभा में 20 गणना टेबल एवं 01 आरओ टेबल, 03 रिजर्व टेबल लगायी जायेगी तथा 68-लालगंज में 18 गणना टेबल, 01 आरओ टेबल एवं 03 रिजर्व टेबल लगायी जायेगी। 

सहायक प्रभारी अधिकारी पोस्टल बैलेट/जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी श्री शशांक सिंह ने मतपत्रों को वैध एवं अवैध कीये जाने संबंधी नियमों के विषय में विस्तार से बताया। 

प्रशिक्षण में जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री मोती लाल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। 

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

धोखाधड़ी से अर्जित धन से क्रय की गई लगभग 50 लाख रुपये मूल्य की भूमि कुर्क।

जनपद – आज़मगढ़ डॉ0 अनिल कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा अपराध व अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने के निर्देश के क्रम में वादी

Read More »

अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, बाइक सवार युवक की हुई मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल।

अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, बाइक सवार युवक की हुई मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल आजमगढ़ जनपद के रौनापार थाना

Read More »

आजमगढ़ : युवक ने फांसी लगाकर दी जान, मोबाइल पर बात करने के बाद उठाया कदम।

किराए के मकान में रहता था, हिमांशु अस्पताल में करता था नौकरी आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के पठखौली मोहल्ले में गुरुवार शाम एक 25 वर्षीय

Read More »

गांव में नागिन का फिल्मी स्टाइल में ड्रामा! असलियत में था सिर्फ़ एक फिल्मी इश्क़ का दांव।

ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया इश्क की अनोखी साजिश! यूपी के औरैया में लड़की गायब, गांव में नागिन का फिल्मी स्टाइल में ड्रामा! असलियत में था सिर्फ़

Read More »