Satyavan Samachar

दिशा की बैठक में प्रमुख विभागों द्वारा किए गए नवाचारों का प्रस्तुतीकरण किया जाए साथ ही स्वयं जानकारी कराये उपलब्ध।

दिशा की बैठक में प्रमुख विभागों द्वारा किए गए नवाचारों का प्रस्तुतीकरण किया जाए साथ ही स्वयं जानकारी कराये उपलब्ध। बैठक में एजेंडा बिंदुओं के

Read More »

पश्चिम बंगाल में मुस्लिमों की 118 जातियों को ओबीसी में शामिल करके आरक्षण देने के मुद्दे को लेकर बीजेपी लगातार ममता बनर्जी पर हमलावर है।

भारतीय जनता पार्टी ने ममता सरकार पर पिछड़ों का हक छीनकर मुसलमानों को देने का आरोप लगाकर आज राजधानी लखनऊ के हजरतगंज चौराहे पर ममता बनर्जी का पुतला फूंका।

बता दें कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विरोध में दर्जनों की संख्या में बीजेपी नेता और कार्यकता बीजेपी पिछड़ा वर्ग के प्रदेश महामंत्री राम चंद्र प्रधान के नेतृत्व में प्रदेश कार्यालय से निकलकर हजरतगंज चौराहे पहुंचे।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ममता बनर्जी मुर्दाबाद के जमकर नारेबाजी की और अपना विरोध जताया।

वहीं हजरतगंज चौराहे पर ममता बनर्जी का पुतला फूंकने के बाद राष्ट्रपति से उन्हें बर्खास्त करने की मांग उठाई।

दरअसल इस मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट ने बुधवार को पश्चिम बंगाल में साल 2010 के बाद जारी किए गए सभी ओबीसी प्रमाणपत्रों को रद्द कर दिया है। वहीं इस फैसले के बाद बीजेपी ने टीएमसी और ममता बनर्जी को घेरना शुरू कर दिया है।

भाजपा पिछड़ा वर्ग के प्रदेश महामंत्री राम चंद्र प्रधान ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बहुत घृणित काम किया है, जो संविधान के खिलाफ है।

उन्होंने कहा कि हमारा संविधान धर्म के आधार पर किसी को आरक्षण देने की व्यवस्था नहीं देता है। ऐसे में ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री रहते हुए पिछड़ों का हक मारकर बांग्लादेश से आए घुसपैठियों को दिया है।

वहीं जब हाई कोर्ट ने इस मामले में सभी ओबीसी आरक्षण पत्र रद्द कर दिए तो ममता बनर्जी हाई कोर्ट के आदेश को मानने से इंकार कर रही हैं।

इसीलिए राष्ट्रपति से मांग करते है कि असंवैधानिक काम करने वाली महिला ममता बनर्जी को मुख्यमंत्री पद से बर्खास्त कर देना चाहिए!

Report Saikh Faizur Rahman

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

दिशा की बैठक में प्रमुख विभागों द्वारा किए गए नवाचारों का प्रस्तुतीकरण किया जाए साथ ही स्वयं जानकारी कराये उपलब्ध।

दिशा की बैठक में प्रमुख विभागों द्वारा किए गए नवाचारों का प्रस्तुतीकरण किया जाए साथ ही स्वयं जानकारी कराये उपलब्ध। बैठक में एजेंडा बिंदुओं के

Read More »

सहजनवा में ‘फर्जी रिपोर्ट फैक्ट्री’ का धंधा! अवैध पैथालॉजी सेंटरों की भरमार, मरीजों की जान से हो रहा खेल ।

सहजनवा में ‘फर्जी रिपोर्ट फैक्ट्री’ का धंधा! अवैध पैथालॉजी सेंटरों की भरमार, मरीजों की जान से हो रहा खेल  सहजनवा तहसील क्षेत्र में अवैध पैथालॉजी

Read More »

औरैया में व्यवसायी के घर व प्रतिष्ठानों पर एनआईए ने रेड मारी।

औरैया में व्यवसायी के घर व प्रतिष्ठानों पर एनआईए ने रेड मारी डिब्बी 18 घण्टे की छानबीन क्रासर…….. अवैध हथियारों की तस्करी व नक्सलपंथियों को

Read More »

यादव समाज को भद्दी, भद्दी गलियां लिखकर सोशल मीडिया पर पोस्ट?

औरैया फफूंद थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दौलतपुर के एक व्यक्ति द्वारा यादव समाज को भद्दी, भद्दी गलियां लिखकर सोशल मीडिया पर पोस्ट की गयीं

Read More »