Satyavan Samachar

[ जौनपुर ]पत्रकार की हत्या कर फरार अभियुक्त फिर हुआ गिरफ्तार, पुलिस कस्टडी में आ रहा है

जौनपुर। थाना शाहगंज अंतर्गत इमरानगंज बाजार में 13 मई 24 की सुबह साढ़े नौ बजे भाजपा नेता एवं पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव की हत्या की घटना का मुख्य फरार अभियुक्त जमीरूद्दीन कुरैशी को जौनपुर पुलिस ने पुन:
महाराष्ट्र स्थित थाणे के ग्रामीण इलाके के पड़घा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार करते हुए फिर महाराष्ट्र से ट्रान्जिट रिमांड पर पुलिस जौनपुर लेकर आ रही है।

इस संदर्भ में सीओ शाहगंज ने जारी बयान के जरिए बताया है कि थाना शाहगंज के इमरानगंज बाजार में आशुतोष श्रीवास्तव की हत्या के सम्बन्ध में पंजीकृत मुकदमा से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त जमीरुद्दीन पुत्र स्व0 हनीफ कुरैशी ग्राम सबरहद थाना शाहगंज को थाना ठाणे जनपद ठाणे, महाराष्ट्र से 14 मई 24 को गिरफ्तार किया गया था।

उक्त अभियुक्त को पुलिस द्वारा अपनी अभिरक्षा में लेकर न्यायालय सीजेए ठाणे महाराष्ट्र से ट्राजिंट रिमाण्ड प्राप्त कर ठाणे महाराष्ट्र से ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिलन से वापस थाना शाहगंज आ रहे थे कि दिनांक 16 मई 24 को खंडवा रेलवे स्टेशन से ट्रेन चलते ही उक्त अभियुक्त जमीरुद्दीन टायलेट ले जाते समय ट्रेन से कुद कर पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था।

जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक जौनपुर, डा0 अजय पाल शर्मा द्वारा कई टीमों को गठन कर लगाया गया था। आज फिर जौनपुर पुलिस ने मुख्य अभियुक्त, साजिशकर्ता, फरार जमीरूद्दीन कुरैशी पुत्र स्व0 हनीफ निवासी सबरहद थाना शाहगंज जनपद जौनपुर को ग्राम बोरीवली थाना पड़घा जनपद थाणे ,महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया है और कोर्ट से ट्रान्जिट रिमांड लेकर जौनपुर के लिए चल दी है।

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

आस्ताना आलिया समदिया मिस्बाहिया में अक़ीदत के साथ हुई ख्वाजा बंदा नवाज़ की सालाना फातिहा,रोजा इफ्तार का एहतिमाम।

आस्ताना आलिया समदिया मिस्बाहिया में अक़ीदत के साथ हुई ख्वाजा बंदा नवाज़ की सालाना फातिहा,रोजा इफ्तार का एहतिमाम असर की नमाज के बाद हुई फातिहा,

Read More »

यज्ञ में सब्जी लेकर पहुंचे मैजिक वाहन से दबकर 6 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने किया हंगामा मौके पर पहुंची तीन थाना की पुलिस।

यज्ञ में सब्जी लेकर पहुंचे मैजिक वाहन से दबकर 6 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने किया हंगामा मौके पर पहुंची तीन थाना की

Read More »

गोरखपुर सहजनवां में चकबंदी के दौरान बंद हुआ सर्वजनिक रास्ता, जांच के बाद हटाने का निर्देश।

गोरखपुर सहजनवां में चकबंदी के दौरान बंद हुआ सर्वजनिक रास्ता, जांच के बाद हटाने का निर्देश सहजनवां (गोरखपुर)।  सहजनवां तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा बड़गो

Read More »