Satyavan Samachar

हजरतगंज स्थित होटल रॉयल कैफे में सिंधी समाज की बैठक

शुक्रवार को हजरतगंज स्थित होटल रॉयल कैफे में सिंधी समाज की बैठक एवम होटल सिल्वेट में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा आयोजित व्यापारी जागरूकता संगोष्ठी में मुख्य अतिथि श्री नीरज सिंह जी ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और होने वाले मध्य आगामी चुनाव को लेकर देवतुल्य जनता जनार्दन से माननीय सांसद राजनाथ सिंह जी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने और देश में लगातार “तीसरी बार मोदी सरकार” बनाने के लिए अपील की।

उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा की हर एक वर्ग की आकांक्षाएं, आपेक्षाये भारतीय जनता पार्टी के साथ है और आज लखनऊ विकास के पथ को अग्रसर होते हुए एक्सप्रेसवे, रिंग रोड, नया टर्मिनल, फ्लाइओवर, और पुराने लखनऊ का कायाकल्प का कार्य जैसे अनेक योजनाएं श्री राजनाथ सिंह के प्रयासों से लखनऊ में संपन्न हुए हैं। पिछले सरकार में जो डर, भय व्यापारियो और आम नागरिक के अंदर थी वो आज हमारे सरकार में गुंडे माफियाओं के अंदर देखने को मिल रहा है, और आज व्यापारी भाईयों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है। आज लखनऊ व्यापार के लिए सबसे उत्तम क्षेत्र बनकर उभर रहा है, और लखनऊ में 15 हजार करोड़ की ब्रह्मोस मिसाइल बनाने की परियोजना आ रही है तो दूसरी ओर पूरे लखनऊ के चारो तरफ 105 किलोमीटर का रिंगरोड भी बनकर तैयार है। यह निवेशकों के लिए निश्चित ही Land Bank का काम करेगा और लखनऊ का युवा Job-Seeker नहीं Job-Provider बनेगा ऐसा हम सुनिश्चित करेंगे, आज लखनऊ को विश्वस्तरीय स्मार्ट सिटी बनाने का काम किया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एक भारत, श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना साकार हो रही है। आज हर जिले में मेडिकल कॉलेज बन रहा है और भाजपा के पास 10 साल का ट्रैक रिकॉड है और अगले 25 साल का विजन भी उसी के साथ हम ‘जनता जनार्दन’ के समक्ष है और जनता का भी अपार समर्थन भाजपा को मिल रहा है। माननीय श्री राजनाथ सिंह जी ने समाज को जोड़ने का कार्य किया हैं। हर जाति धर्म के लोगों को फायदा पहुंचाने का काम कर रहे है

Report Saikh Faizur Rahman

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

आस्ताना आलिया समदिया मिस्बाहिया में अक़ीदत के साथ हुई ख्वाजा बंदा नवाज़ की सालाना फातिहा,रोजा इफ्तार का एहतिमाम।

आस्ताना आलिया समदिया मिस्बाहिया में अक़ीदत के साथ हुई ख्वाजा बंदा नवाज़ की सालाना फातिहा,रोजा इफ्तार का एहतिमाम असर की नमाज के बाद हुई फातिहा,

Read More »

यज्ञ में सब्जी लेकर पहुंचे मैजिक वाहन से दबकर 6 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने किया हंगामा मौके पर पहुंची तीन थाना की पुलिस।

यज्ञ में सब्जी लेकर पहुंचे मैजिक वाहन से दबकर 6 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने किया हंगामा मौके पर पहुंची तीन थाना की

Read More »

गोरखपुर सहजनवां में चकबंदी के दौरान बंद हुआ सर्वजनिक रास्ता, जांच के बाद हटाने का निर्देश।

गोरखपुर सहजनवां में चकबंदी के दौरान बंद हुआ सर्वजनिक रास्ता, जांच के बाद हटाने का निर्देश सहजनवां (गोरखपुर)।  सहजनवां तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा बड़गो

Read More »