Satyavan Samachar

AMBEDKAR NAGAR हत्या कर हाईवे पर फेंके गए युवक की हुई पहचान

अम्बेडकरनगर

हत्या कर एक दिन पहले नेशनल हाईवे के किनारे फेंके गए युवक के शव की पहचान हो गई है। संतकबीरनगर जनपद के खलीलाबाद से युवक चार मई को लापता हुआ था। उसकी बाइक अगले दिन संतकबीरनगर बस्ती हाईवे पर मिली थी।नेशनल हाईवे पर भटपुरवा गांव के निकट रविवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला था। पुलिस की जांच में पिटाई के बाद हत्या की बात सामने आई थी। पहचान छिपाने के लिए ही शव यहां लाकर फेंक दिया गया। पुलिस को अनुमान था कि शव आजमगढ़ निवासी किसी व्यक्ति का होगा। लेकिन अब उसकी पहचान संतकबीरनगर जनपद के खलीलाबाद थाना अंतर्गत बसलोहिया निवासी संतोष प्रजापति (28) के रूप में हुई।बताया जाता है कि संतोष चार मई की दोपहर करीब बाइक से घर से निकला था, इसके बाद वह लापता हो गया था। पांच मई को खलीलाबाद थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। कुछ देर बाद ही लावारिस दशा में उसकी बाइक बस्ती हाईवे पर खड़ी मिली। इसी दिन बसखारी में उसका शव बरामद हुआ। पुलिस ने पहचान होने के बाद अब जांच की दिशा तेज कर दी है। युवक के भाई राकेश प्रजापति ने सोमवार को  पहुंचकर शव की शिनाख्त की। पुलिस ने पोस्टमाॅर्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया।

ब्यूरो चीफ अश्वनी यादव अम्बेडकर नगर

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

धोखाधड़ी से अर्जित धन से क्रय की गई लगभग 50 लाख रुपये मूल्य की भूमि कुर्क।

जनपद – आज़मगढ़ डॉ0 अनिल कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा अपराध व अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने के निर्देश के क्रम में वादी

Read More »

अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, बाइक सवार युवक की हुई मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल।

अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, बाइक सवार युवक की हुई मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल आजमगढ़ जनपद के रौनापार थाना

Read More »

आजमगढ़ : युवक ने फांसी लगाकर दी जान, मोबाइल पर बात करने के बाद उठाया कदम।

किराए के मकान में रहता था, हिमांशु अस्पताल में करता था नौकरी आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के पठखौली मोहल्ले में गुरुवार शाम एक 25 वर्षीय

Read More »

गांव में नागिन का फिल्मी स्टाइल में ड्रामा! असलियत में था सिर्फ़ एक फिल्मी इश्क़ का दांव।

ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया इश्क की अनोखी साजिश! यूपी के औरैया में लड़की गायब, गांव में नागिन का फिल्मी स्टाइल में ड्रामा! असलियत में था सिर्फ़

Read More »