Satyavan Samachar

प्रेक्षक द्वारा अधिकारियों के साथ जिला कांटेक्ट सेंटर, जिला मीडिया सेन्टर, एमसीएमसी, वीडियो अवलोकन टीम एवं सी विजिल कंट्रोल रूम तथा स्ट्रॉन्ग रूम का किया गया निरीक्षण

अम्बेडकर नगर। लोकसभा क्षेत्र अंबेडकरनगर में सकुशल/ पारदर्शी व निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने हेतु सामान्य प्रेक्षक सुहर्ष भगत(आईएएस) तथा पुलिस प्रेक्षक ओमपति जमवाल (आईपीएस) द्वारा जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ तथा उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ सदानंद गुप्ता के साथ कार्यालय में स्थापित जिला कांटेक्ट सेंटर, जिला मीडिया सेन्टर,एमसीएमसी,वीडियो अवलोकन टीम एवं सी विजिल कंट्रोल रूम तथा स्ट्रॉन्ग रूम का निरीक्षण किया । वहां पर उपस्थित अधिकारियों /कर्मचारियों द्वारा अवगत कराया गया कि सभी टीमों द्वारा गहनता पूर्वक 24 घंटे कार्य किया जा रहा है तथा शिकायतों का समय सीमा अंतर्गत निस्तारण किया जा रहा है।भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए निर्देशों का अक्षरश पालन किया जा रहा है। जिला कांटेक्ट सेंटर द्वारा 1950 टोल फ्री नंबर जारी किया गया है। इस टोल फ्री नंबर पर निर्वाचन से संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है, वही सी विजिल ऐप के माध्यम से निर्वाचन की गतिविधियों के संबंध में आमजन मानस शिकायत दर्ज करा सकते हैं, जिसका निस्तारण आयोग द्वारा दिए गए समय के अंतर्गत सुनिश्चित कराया जाएगा।

 अश्वनी यादव अम्बेडकर नगर

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

धोखाधड़ी से अर्जित धन से क्रय की गई लगभग 50 लाख रुपये मूल्य की भूमि कुर्क।

जनपद – आज़मगढ़ डॉ0 अनिल कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा अपराध व अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने के निर्देश के क्रम में वादी

Read More »

अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, बाइक सवार युवक की हुई मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल।

अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, बाइक सवार युवक की हुई मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल आजमगढ़ जनपद के रौनापार थाना

Read More »

आजमगढ़ : युवक ने फांसी लगाकर दी जान, मोबाइल पर बात करने के बाद उठाया कदम।

किराए के मकान में रहता था, हिमांशु अस्पताल में करता था नौकरी आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के पठखौली मोहल्ले में गुरुवार शाम एक 25 वर्षीय

Read More »

गांव में नागिन का फिल्मी स्टाइल में ड्रामा! असलियत में था सिर्फ़ एक फिल्मी इश्क़ का दांव।

ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया इश्क की अनोखी साजिश! यूपी के औरैया में लड़की गायब, गांव में नागिन का फिल्मी स्टाइल में ड्रामा! असलियत में था सिर्फ़

Read More »