Satyavan Samachar

पास्को एक्ट में वांक्षित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

जलालपुर अम्बेडकर नगर। जैतपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पाक्सो एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्रकरण जैतपुर थाना अन्तर्गत एक गाँव का है। पीडित ने पुलिस से शिकायत किया था कि मेरी भान्जी लगभग 20 दिन से हमारे यहाँ रहती है जो आजमगढ़ जनपद की रहने वाली है जिसकी उम्र 17 वर्ष है। जिसे आजमगढ़ जनपद के थाना फूलपुर के सैदपुर गाँव निवासी अनुज बहला फुसलाकर भगा ले गया। पीडित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर खोजबीन कर ही रही थी कि 5 मई को जैतपुर थाना अन्तर्गत बन्दीपुर मोड़ नेवादा से मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक कृष्ण चन्द्र शुक्ल व सिपाही रवि कुमार ने धर दबोच लिया पुलिस ने आरोपी को न्यायालय भेज दिया है। आरोपी के ऊपर 363,366 व पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

सब ब्यूरो अश्वनी यादव अम्बेडकर नगर 

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

आस्ताना आलिया समदिया मिस्बाहिया में अक़ीदत के साथ हुई ख्वाजा बंदा नवाज़ की सालाना फातिहा,रोजा इफ्तार का एहतिमाम।

आस्ताना आलिया समदिया मिस्बाहिया में अक़ीदत के साथ हुई ख्वाजा बंदा नवाज़ की सालाना फातिहा,रोजा इफ्तार का एहतिमाम असर की नमाज के बाद हुई फातिहा,

Read More »

यज्ञ में सब्जी लेकर पहुंचे मैजिक वाहन से दबकर 6 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने किया हंगामा मौके पर पहुंची तीन थाना की पुलिस।

यज्ञ में सब्जी लेकर पहुंचे मैजिक वाहन से दबकर 6 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने किया हंगामा मौके पर पहुंची तीन थाना की

Read More »

गोरखपुर सहजनवां में चकबंदी के दौरान बंद हुआ सर्वजनिक रास्ता, जांच के बाद हटाने का निर्देश।

गोरखपुर सहजनवां में चकबंदी के दौरान बंद हुआ सर्वजनिक रास्ता, जांच के बाद हटाने का निर्देश सहजनवां (गोरखपुर)।  सहजनवां तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा बड़गो

Read More »