Satyavan Samachar

ग्राम पंचायत मझौरा में हिस्ट्रीशीटर और चोरों का आतंक।

ग्राम पंचायत मझौरा में हिस्ट्रीशीटर और चोरों का आतंक सहजनवा ब्लॉक के ग्राम पंचायत मझौरा में हिस्ट्रीशीटर सुरेंद्र यादव उर्फ भक्कू यादव ने अपने साथी

Read More »

शराब पीने पर पत्नी ने टोका तो पति ने मार दी गोली मौके पर ही मौत !

लखनऊ। राजधानी के मलीहाबाद में पारिवारिक विवाद के कारण कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में नशे में धुत पति ने पत्नी पर अवैध तमंचे से फायर कर दिया, जिससे पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को तमंचे सहित गिरफ्तार कर लिया है. मृतका की आठ साल पहले शादी हुई थी. दोनों की एक छह साल की बेटी भी है. जानकारी के मुताबिक आठ वर्ष पहले तिलसुवा गांव निवासी चंद्रभान यादव ने अपनी बेटी वर्षा यादव (25) की शादी मलिहाबाद के सरावा गांव निवासी ऋषि यादव से की थी. मृतका के परिजनों के अनुसार ऋषि शराब पीकर वर्षा से आए दिन मारपीट करता था. पेशे से वह दिहाड़ी मजदूर था. सोमवार शाम को वह शराब के नशे में घर पहुंचा. जिस पर वर्षा से उसका शराब पीने को लेकर झगड़ा हो गया.

आरोप है कि ऋषि ने 12 बोर के तमंचे से सिर पर फायर झोंक दिया और वह अचेत होकर गिर पड़ी. ऋषि के परिजन घटना की जानकारी वर्षा के पिता सहित पुलिस को देते हुए सीएचसी ले गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. थाना प्रभारी मलीहाबाद सुरेश सिंह ने बताया कि परिवारिक कलह के कारण पति ने पत्नी पर अवैध तमंचे से फायर कर दिया, जिससे पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी ऋषि को गिरफ्तार कर अवैध तमंचा बरामद कर लिया है।

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

ग्राम पंचायत मझौरा में हिस्ट्रीशीटर और चोरों का आतंक।

ग्राम पंचायत मझौरा में हिस्ट्रीशीटर और चोरों का आतंक सहजनवा ब्लॉक के ग्राम पंचायत मझौरा में हिस्ट्रीशीटर सुरेंद्र यादव उर्फ भक्कू यादव ने अपने साथी

Read More »

कोतवाली औरैया व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा हत्या के अभियोग का सफल अनावरण।

कोतवाली औरैया व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा हत्या के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए हत्याभियुक्त को गिरफ्तार व एक बालअपचारी पुलिस अभिरक्षा

Read More »

जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी के दौरान सीआरपीएफ के सब-इंस्पेक्टर कमलेश कुमार पाल हो गए शहीद।

जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी के दौरान सीआरपीएफ के सब-इंस्पेक्टर कमलेश कुमार पाल हो गए शहीद। शहादत की खबर पहुंचते ही बिधूना तहसील क्षेत्र के गांव डहरियापुर

Read More »