Satyavan Samachar

बलिया मे भीषण सड़क दुर्घटना मे 4 की मौत, मुख्यमंत्री ने प्रकट की शोक संवेदना

नगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत गोठाई तिलकारी गांव के पास सोमवार की देर रात ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर की आमने सामने टक्कर में चार लोगों की मौत हो गयी। इसमें दो मृतक जिले के एक ही गांव के रहने वाले है, जबकि दो मऊ जनपद के निवासी है। हादसे के बाद से मृतकों के गांव घर में कोहराम मचा है।

दो परिवारों में तो मांगलिक माहौल था, जहां हादसे ने करूण-क्रंदन व चीत्कार मचा दिया है। वहीं, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा दुख जताया है।

बताया जा रहा है कि गडवार थाना क्षेत्र के कुरेजी गांव के पास मकान की ढलाई के बाद मऊ जनपद के मजदूर ढलाई करने वाली मशीन के साथ ट्रैक्टर से घर लौट रहे थे। सोमवार की देर रात नगरा थाना क्षेत्र के गोठाई तिलकारी मोड़ पर बाइक में टक्कर मारने के बाद ट्रैक्टर पलट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर के नीचे दबे चार लोगों को बाहर निकाल कर जिला अस्पताल पहुंचवाया, जहां चिकित्सकों ने शैलेंद्र राजभर (25) पुत्र राज बहादुर (निवासी खनवर, नगरा बलिया), बंटी राजभर (26) पुत्र राम आश्रम राजभर (निवासी खनवर, नगरा बलिया) तथा मऊ जनपद के हलधरपुर थाना क्षेत्र के गहना निवासी शिवदरस (52) व नक्षत्र (50) को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही परिजनों को दुर्घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजन अपनों का शव देख दहाड़े मारने लगे।

नगरा थाना क्षेत्र के खनवर निवासी शैलेंद्र राजभर तथा विवेक उर्फ बंटी राजभर बलिया के देवधियां से एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होकर अपने घर से लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया और दोनों की मौत हो गई। इस हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। इन दोनों युवकों के घर एक पखवाड़े के भीतर ही मांगलिक कार्यक्रम आयोजित होने वाला था, लेकिन ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था।

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान।

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान जिलाधिकारी डॉ इंद्रमणी त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिषेक

Read More »

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण   औरैया। आगामी उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की

Read More »

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज   हरपुर-बुदहट

Read More »

इलाज कराकर वापस घर जा रही महिला को रास्ते में घेर कर आरोपितों ने मारपीट कर किया घायल,दी जान-माल की धमकी, चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

इलाज कराकर वापस घर जा रही महिला को रास्ते में घेर कर आरोपितों ने मारपीट कर किया घायल,दी जान-माल की धमकी, चार लोगों के खिलाफ

Read More »