Satyavan Samachar

पुलिस अधीक्षक ने किया नकली नोट वाले गिरोह का पर्दाफाश।

औरैया ब्रकिंग  पुलिस अधीक्षक ने किया नकली नोट वाले गिरोह का पर्दाफाश ठग कार में लगाते थे लाल नीली बत्ती कार में लगा था जज

Read More »

मंडलायुक्त डॉ रोशन जैकब द्वारा आज कमता चौराहा,चिनहट चौराहा, मटियारी चौराहा व पॉलिटेक्निक चौराहा के रोड वाईडिंनिग/ब्लैक टॉप की बढोत्तरी के किये जा रहे कार्यों का जायजा लेने के उद्देश्य से संबंधित स्थानो का औचक निरीक्षण किया।

लखनऊ

रिपोर्ट शेख फैजुर रहमान

मंडलायुक्त डॉ रोशन जैकब द्वारा आज कमता चौराहा,चिनहट चौराहा, मटियारी चौराहा व पॉलिटेक्निक चौराहा के रोड वाईडिंनिग/ब्लैक टॉप की बढोत्तरी के किये जा रहे कार्यों का जायजा लेने के उद्देश्य से संबंधित स्थानो का औचक निरीक्षण किया। मौके पर नगर निगम, लेसा, लोक निर्माण व एन०एच०आई विभाग द्वारा कार्य होते हुए पाया गया। निरीक्षण के दौरान एनएचएआई द्वारा निर्माणधींन कार्यों में धीमी रफ्तार मिलने पर मंडलायुक्त ने एनएचआई के संबधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि निर्माणधींन कार्यों को युद्ध स्तर पर करते हुए जल्द से जल्द पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित किया जाए।

निर्माणधींन कार्यो में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। नगर आयुक्त द्वारा बताया गया कि चिनहट चौराहे पर बने अनावश्यक आईलैंड व डिवाइडर को तोड़ते हुए ब्लैक टॉप की बढ़ोतरी कराई जा रही है। मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि चिनहट चौराहे एवं आदि चैराहो पर ब्लैक टॉप बढ़ोतरी के लिए जो खुदाई की गई है, उसमें अच्छे से मिट्टी डालकर कंपैक्ट करते हुए सड़क निर्माण कार्य कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। जिससे भविष्य में सड़क धसने की समस्या न आने पाये। चारबाग चौराहे के निरीक्षण दौरान नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि ठेले/गुमचे रेलिंग के पीछे तथा ब्लैक टॉप छोड़कर ही लगाने दिया जाये। इस मौके पर नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह, लखनऊ विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष इंद्रमणि त्रिपाठी सहित संबंधित विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Ajay Yadav
Author: Ajay Yadav

Read More

मां–बेटी हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा परिवार के ही युवक ने लूट के लिए दी दोहरी मौत, नशे में कर दी हथौड़े से वार।

मां–बेटी हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा परिवार के ही युवक ने लूट के लिए दी दोहरी मौत, नशे में कर दी हथौड़े से वार

Read More »

दिशा की बैठक में प्रमुख विभागों द्वारा किए गए नवाचारों का प्रस्तुतीकरण किया जाए साथ ही स्वयं जानकारी कराये उपलब्ध।

दिशा की बैठक में प्रमुख विभागों द्वारा किए गए नवाचारों का प्रस्तुतीकरण किया जाए साथ ही स्वयं जानकारी कराये उपलब्ध। बैठक में एजेंडा बिंदुओं के

Read More »