Satyavan Samachar

अवैध कब्जा न हटने से अन्नपूर्णा भवन का निर्माण अधर में। प्रधान ने उठाई आवाज़?

आजमगढ़ फूलपुर स्थानीय तहसील के शेखवलिया मटियार में रामलीला मैदान, खेल मैदान और अन्नपूर्णा भवन की जमीन से अवैध कब्जा न हटाये जाने का आरोप

Read More »

बहन को ही दिल दे बैठा LLB छात्र शादी से इनकार करने पर चाकू से हमला

उत्तर प्रदेश। बांदा में एक युवक ज्ञान प्रकाश ने एलएलबी की छात्रा पर चाकू से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हमला करने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया. परिजनों ने घायल छात्रा को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया । बताया जा रहा है कि आरोपी युवती के सगे मामा का लड़का है. आरोपी द्वारा युवती पर शादी करने का दबाव बनाया जा रहा था. मना करने पर उसने युवती पर जानलेवा हमला कर दिया।

यह पूरा मामला शहर कोतवाली इलाके के सिविल लाइन के डीएम कालोनी का है। यहां एक एलएलबी प्रथम वर्ष की छात्रा को उसके मामा के लड़के ज्ञान प्रकाश ने जानलेवा हमला बोल दिया. बताया गया कि ज्ञान प्रकाश एलएलबी प्रथम वर्ष का छात्र है. युवती जालौन की रहने वाली है और यहां अपने मामा के घर रहकर पढ़ाई कर रही है।

बताया जा रहा है कि ज्ञान प्रकाश ने शाम करीब 6 बजे अपने ममेरी बहन से शादी करने का दबाव बनाया. शादी से मना करने पर ज्ञान प्रकाश ने ममेरी बहन पर चाकू से हमला कर दिया. आनन-फानन में युवती को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

बांदा पुलिस का कहना है कि युवती का इलाज चल रहा है. शुरुआती जांच में प्रेम प्रसंग का मामला लग रहा हैं। युवती के परिजनों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है. आरोपी युवक घर से फरार है, दबिश दी जा रही है. जल्‍द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

अवैध कब्जा न हटने से अन्नपूर्णा भवन का निर्माण अधर में। प्रधान ने उठाई आवाज़?

आजमगढ़ फूलपुर स्थानीय तहसील के शेखवलिया मटियार में रामलीला मैदान, खेल मैदान और अन्नपूर्णा भवन की जमीन से अवैध कब्जा न हटाये जाने का आरोप

Read More »

आज की ताजा खबर………. ।

ब्रेकिंग सहजनवां उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक (भूमि विकास बैंक) शाखा सहजनवां के शाखा अध्यक्ष चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी की निर्विरोध जीत ग्राम

Read More »

थाने से 500 मीटर दूर ‘नशे का हाइवे’! स्कूल के सामने शराब की दुकान, NH-28 पर माफियाओं का खुला कब्ज़ा।

थाने से 500 मीटर दूर ‘नशे का हाइवे’! स्कूल के सामने शराब की दुकान, NH-28 पर माफियाओं का खुला कब्ज़ा नगर पंचायत के सरकारी भूमि

Read More »

श्री बालाजी एग्रो इंडस्ट्रीज राइस मिल से धान चोरी करने वाला हिस्ट्रीशीटर साथी के साथ गिरफ्तार, 10 बोरा धान बरामद, भेजा जेल।

श्री बालाजी एग्रो इंडस्ट्रीज राइस मिल से धान चोरी करने वाला हिस्ट्रीशीटर साथी के साथ गिरफ्तार, 10 बोरा धान बरामद, भेजा जेल हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र

Read More »