Satyavan Samachar

सुबह की बड़ी खबरें….

➡लखनऊ- बैकुंठधाम में बुकिंग के नाम पर ठगी का खेल, अंतिम संस्कार की ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर ठगी, नगर निगम विद्युत शवदाह गृह में

Read More »

आजमगढ़। युवक ने फांसी लगाकर दी जान।

मार्टीनगंज-आज़मगढ़

दीदारगंज थाना क्षेत्र के पल्थी (डिहवा) गांव निवासी राम प्रसाद पुत्र ईश्वर का शनिवार सुबह घर के दरवाजे पर लगे टीनशेड के बांस में मोफलर के सहारे लटकता शव पाया गया। मृतक के पिता ने इसकी सूचना दीदारगंज पुलिस को दिया। जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को नीचे उतरवाया तथा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता ईश्वर ने बेटे के आत्महत्या करने की आशंका जताई है।
जानकारी के अनुसार पल्थी डिहवा गांव निवासी राम प्रसाद उम्र 45 वर्ष पुत्र ईश्वर प्रसाद शनिवार को देर शाम पल्थी बाजार से सब्जी ले कर घर पहुंचा और सब्जी बगल में रखकर सो गया। शनिवार की सुबह करीब 8 बजे घर के सामने लगे टीनशेड के बांस में मफलर के सहारे उसका शव लटकता पाया गया। इस दौरान घर पर सिर्फ मृतक के पिता ईश्वर 72 वर्ष मौजूद थे। पिता ने इसकी सूचना 112 नंबर व स्थानीय पुलिस को दिया। सूचना पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार व पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पास तीन भाई व तीन बहने हैं। तीनों बहनों की शादी हो गई है। मृतक के दो भाई मां के साथ वाराणसी में रहते हैं। मृतक की पहली शादी दीदारगंज थाना क्षेत्र के पुष्पनगर में हुई थी किन्हीं कारणों से पत्नी अपने एक बच्चे के साथ मृतक रामप्रसाद को छोड़कर चली गई। कुछ दिन बाद मृतक ने दूसरी शादी रंजना से किया।जो इस समय गर्भवती है। मृतक 10 दिन पूर्व पत्नी को मायके मदियापर भेज दिया था। कुछ लोगों ने बताया कि मृतक आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। मृतक के पिता ने थाने पर तहरीर देकर बेटे के आत्महत्या करने की आशंका जताई है। वहीं मौत की खबर मिलते ही उसकी माँ, पत्नी रंजना सहित सभी भाई बहनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

सुबह की बड़ी खबरें….

➡लखनऊ- बैकुंठधाम में बुकिंग के नाम पर ठगी का खेल, अंतिम संस्कार की ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर ठगी, नगर निगम विद्युत शवदाह गृह में

Read More »

पुलिस स्मृति दिवस एवं राष्ट्रीय एकता दिवस पर रिज़र्व पुलिस लाइन में मॉकड्रिल कार्यक्रम आयोजित!

पुलिस स्मृति दिवस एवं राष्ट्रीय एकता दिवस पर रिज़र्व पुलिस लाइन में मॉकड्रिल कार्यक्रम आयोजित ➡पुलिस स्मृति दिवस एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर

Read More »

आज की ताज़ा खबर ….

➡लखनऊ- राममंदिर पर ध्वज स्थापना करेंगे पीएम मोदी , 25 नवंबर को अयोध्या में जुटेंगे दिग्गज नेता, प्राण प्रतिष्ठा की तरह अयोध्या में होगा कार्यक्रम

Read More »

राजरूपपुर में काल बनकर दौड़ी तेज रफ्तार कार, आधा किलोमीटर तक मचाया तांडव,दो की मौत, कई गंभीर।

Prayagraj: राजरूपपुर में काल बनकर दौड़ी तेज रफ्तार कार, आधा किलोमीटर तक मचाया तांडव,दो की मौत, कई गंभीर शहर के धूमनगंज थाना क्षेत्र के राजरूपपुर

Read More »