Satyavan Samachar

कोहरे में बंबा में गिरी श्रद्धालुओं से भरी बस, खिड़कियों से कूद यात्रियों ने बचाई जान

लोगों ने क्रेन बुलाकर निकलवाई बस,पुलिस पहुंची नही। 

 रिपोर्टर रजनीश कुमार

औरैया। दिबियापुर कस्बे में गुंजन रोड पर श्रद्धालुओं से भरी बोल्वो बस कोहरे के कारण सड़क किनारे बंबा में जा गिरी। यात्रियों में चीख पुकार मच गई। यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर जान बचाई। आस पास के लोग आ गए और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। क्रेन बुलाकर बस निकलवाई गई। करीब दो घंटे की मशक्कत में पुलिस मौके पर नही पहुंची थी।

लखीमपुर खीरी से बस मथुरा वृंदावन दर्शन को गई थी। जिसमें करीब 52 यात्री सवार थे। दर्शन से लौटने के बाद अछल्दा और दिबियापुर पुल पर हाईट गेज के कारण बस कैंझरी होकर जा रही थी। कोहरे की चादर होने के कारण बस चालक सड़क छोड़ गया जिससे बस सड़क किनारे बंबे में जा कर लटक गई। बस आधी सड़क पर और आधी बंबे में थी। यात्रियों में चीख पुकार मच गई। कई यात्री खिड़की खोलकर कूदने लगे तो बस का बैलेंस बिगड़ने लगा। जिस पर तमाम यात्री बस के अंदर ही घंटो फंसे रहे। आस पास के लोग आए और यात्रियों को सुरक्षित निकाला। क्रेन बुलाकर बस निकलवाई गई। करीब ढाई घंटे मशक्कत के बाद सभी यात्री बाहर आ गये। कुछ को हल्की चोटे थी। मौके पर पुलिस नही पहुंच सकी थी। बस में मरम्मत कर यात्रियों को रवाना किया गया।

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

गोरखपुर में हनुमान प्रसाद पोद्दार कैंसर हॉस्पिटल का स्वर्ण जयंती समारोह, सहजनवा में निशुल्क कैंसर जागरूकता शिविर आयोजित।

गोरखपुर में हनुमान प्रसाद पोद्दार कैंसर हॉस्पिटल का स्वर्ण जयंती समारोह, सहजनवा में निशुल्क कैंसर जागरूकता शिविर आयोजित सहजनवा गोरखपुर | हनुमान प्रसाद पोद्दार कैंसर

Read More »

दबंग जमीन पर कर रहे हैं कब्जा-पीड़िता न्याय के लिए लगा रही तहसील का चक्कर।

दबंग जमीन पर कर रहे हैं कब्जा-पीड़िता न्याय के लिए लगा रही तहसील का चक्कर   सहजनवां तहसील क्षेत्र के ग्राम वोकटा ,थाना गीडा, तहसील

Read More »

बुजुर्ग दंपति पर फावड़े से हमला करने वाले दबंगों पर मुकदमा हुआ दर्ज।

बुजुर्ग दंपति पर फावड़े से हमला करने वाले दबंगों पर मुकदमा हुआ दर्ज। घटना के एक सप्ताह बाद पुलिस क्षेत्राधिकारी के निर्देश पर दर्ज हुआ

Read More »

पीड़िता लगा रही तहसील का हर रोज़ चक्कर कानूनगो लेखपाल दे रहे हैं सिर्फ आश्वासन। 

पीड़िता लगा रही तहसील का हर रोज़ चक्कर कानूनगो लेखपाल दे रहे हैं सिर्फ आश्वासन।  सहजनवा तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत बडगहन निवासी शिकायतकर्ता नीतू

Read More »