Satyavan Samachar

FOLLOW US :

गांजा तस्कर के कुल तीन अभियुक्त को अवैध गांजा व सेंट्रो कार के साथ किया गया गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ अश्वनी यादव अम्बेडकर नगर….

जनपद अम्बेडकर नगर पुलिस द्वारा अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 23.12.2023 को थाना बसखारी की स्वाट संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना बसखारी क्षेत्र अंतर्गत अकबरपुर जाने वाली सड़क की हरैया मोड पर चेकिंग के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि टांडा की तरफ से एक सेंट्रो कार में कुछ लोग नजायज गांजा लेकर जा रहे हैं। मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना पर बसखारी पुलिस वह स्वाट की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा टांडा बसखारी हाईवे पर बढ़ियानी कला कट के पास चेकिंग करने लगे की तभी एक कार आती दिखाई दी जिनको पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया। तो वह भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर कार को रुकवाया गया तो तलाशी लेने पर कुल 08 बंडल में 25 किलो 500 ग्राम नाजायज गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्तों के द्वारा अपना नाम अमित चंद्र यादव पुत्र स्वर्गीय श्रीराम यादव निवासी मछली गांव थाना सम्मनपुर जनपद अंबेडकर नगर, तेज बहादुर यादव पुत्र शिवकरन यादव उर्फ राम अछैवर यादव निवासी सरैया विरान थाना कूड़ेभार जनपद सुलतानपुर, पुष्पा पत्नी स्वर्गीय संतराम निवासी रामडीह सराय मझौवा थाना बसखारी जनपद अंबेडकर नगर, को बसखारी थाना क्षेत्र के बढ़यानी कला हाईवे कट से एक हुंडई सैंट्रौ कार वाहन संख्या HR 26 AP 8669 से 25 किलो 500 ग्राम नाजायज गांजा के साथ समय 8:15 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा पुलिस पूछताछ में बताया कि हम लोग उड़ीसा आंध्र प्रदेश से चार पहिया वाहन से वह दो बिहार से दो पहिया वाहनों से तथा महिलाओं के जरिए गांजा मंगवाते थे।जिससे हम लोग पकड़े ना जा सके उसके बाद जनपद व पड़ोसी जनपदों में थोड़ा-थोड़ा करके बेचते थे। तथा चेकिंग से बचने के लिए महिलाओं का प्रयोग करते थे।

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

संदिग्ध परिस्थितियों में बेसमेंट में अधेड़ का शव मिलने से मचा हड़कंप।

संदिग्ध परिस्थितियों में बेसमेंट में अधेड़ का शव मिलने से मचा हड़कंप। सूचना पर पहुची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी। पुलिस ने अधेड़ के शव की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन अभी अधेड़ की पहचान नही हो सकी। पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा। पुलिस अधीक्षक

Read More »

सुल्तानपुर एनकाउंटर पर अखिलेश यादव ने उठाये सवाल !

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का सोशल मीडिया x पर पोस्ट लगता है सुल्तानपुर की डकैती में शामिल लोगों से सत्ता पक्ष का गहरा संपर्क था, इसीलिए तो नक़ली एनकाउंटर से पहले ‘मुख्य आरोपी’ से संपर्क साधकर सरेंडर करा दिया गया और अन्य सपक्षीय लोगों के पैरों पर सिर्फ़ दिखावटी गोली मारी गयी और ‘जात’ देखकर

Read More »

किशोरी के साथ छेडखानी करने वाले 03 अभियुक्त गिरफ्तार !

थाना दीदारगंज आजमगढ़ : किशोरी के साथ छेडखानी करने वाले 03 अभियुक्त गिरफ्तार अवगत कराना है कि दिनांक 02.09.2024 को वादी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर तहरीर दिया गया कि अभियुक्तों 1. शनि पुत्र विजय बहादुर यादव, 2. संजय पुत्र राम चन्दर मौर्य, 3. गोविन्दा पुत्र बजरंगी यादव समस्त निवासी ग्राम पल्थी थाना दीदारगंज आजमगढ

Read More »

हत्या में वांछित एक अभियुक्ता गिरफ्तार

थाना- कोतवालीः हत्या में वांछित एक अभियुक्ता गिरफ्तार पूर्व की घटना– अवगत कराना है कि वादी मुकदमा श्यामदुलारे चौहान उम्र लग0 56 वर्ष पुत्र स्वo तिलकणारी साकिन सिकरौरा, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़ ने थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दी कि वादी के लड़के संदीप का विवाह श्रीमती पूनम देवी पुत्री धनीराम चौहान, ग्राम व पोस्ट-अमीरा,

Read More »

Digitalconvey.com digitalgriot.com buzzopen.com buzz4ai.com marketmystique.com